फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा मेन लीड में नजर आ रही हैं। फिल्म में करीना के अपोजिट टीवी स्टार सुमित व्यास भी हैं। जहां एक तरफ सोनम कपूर की शादी की चर्चा हो रही है। वहीं ‘वीरे दी वेडिंग’ स्टार सुमित व्यास की शादी को लेकर भी खबरें आ रही हैं। सुमित व्यास और टीवी एक्ट्रेस एकता कौल के रिलेशनशिप को लेकर खबरें रही हैं। वहीं दोनों एक्ट्रेस को लेकर शादी की बातें भी खूब हो रही हैं। इसके चलते अब एक्टर ने लंबे समय से चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए इस बारे में बयान दिया है।
वीरे दी वेडिंग एक्टर ने अपनी और एकता कौल की शादी की खबर को लेकर कहा-‘मैं हमारी सगाई की खबरों का खंडन करता हूं। सारी खबरें गलत हैं। यह सिर्फ अफवाह है। हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हम रिलेशनशिप में हैं और इस फेज को एंज्वॉय कर रहे हैं। फिलहाल हम दोनों अपने-अपने करियर को लेकर काफी बिजी हैं। हम एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। इसके बाद ही हम आगे कोई और फैसला लेंगे। मैं मीडिया से दरख्वास्त करता हूं कि हमारे बारे में गलत जानकारियां न फैलाएं।’
टेलीचक्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमित व्यास और एकता ने रिंग एक्सचेंज कीं। साथ ही खबर थी कि जल्द ही दोनों एक्टर्स सितंबर के महीने में शादी कर लेंगे। लेकिन अब सुमित व्यास ने इन सारी खबरों का खंडन कर दिया है।