टीवी एक्टर विवेक दहिया काम में व्यस्त होने के बावजूद अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी समय देना बखूबी जानते हैं। शादी के बाद वैलेंटाइन डे के खास मौके पर विवेक ने अपनी पत्नी दिव्यांका के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है। वैलेंटाइन के डे मौके पर विवेक दिव्यांका को दो दिन के लिए गोवा लेकर गए हैं। विवेक और दिव्यांका गोवा में दो दिन की छुट्टियां मना रहे हैं।
विवेक ने बताया कि पिछले साल दोनों वैलेंटाइन के मौके पर श्रीलंका में थे उस समय दोनों की सगाई हुई थी तब विवेक और दिव्यांका ने यात्रा के दौरान काफी एंजॉय किया था। विवेक का कहना है कि इस बार दोनों की शादी हो गई है, वो वह दिव्यांका के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते है और दो दिन बिताने के लिए गोवा से और कोई अच्छी जगह नहीं हो सकती है।
विवेक का कहना है कि वह दिव्यांका के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। लेकिन दोनों अभी अपने काम में भी थोड़ा व्यस्त हैं। वहीं दिव्यांका ने कहा कि वह काफी एक्साइटेड हैं और वह इंतजार कर रही हैं कि उन्हें आगे और क्या सरप्राइज मिलने वाला है। साथ ही उन्होंने बताया कि विवेक को ऐसे सरप्राइज देने की आदत है।
बता दें कि दोनों अभी कुछ समय पहले यूरोप में अपना हनीमून मनाकर लौटे थे। काम की व्यस्तता के चलते दोनों को अपने हनीमून पर जाने का समय नहीं मिल पाया था। इसलिए विवेक और दिव्यांका अपनी शादी के करीब पांच महीने बाद हनीमून पर गए थे। दिव्यांका ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं। फिलहाल दिव्यांका और विवेक सीरियल यह हैं मोहब्बतें में एक साथ काम कर रहे हैं।