मॉडल से कलाकार बने उदित गौड़ जो कि आखिरी बार ‘यह इश्क हाय’ में नजर आए थे, अब टीवी कार्यक्रम ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में अपनी अदायगी का जौहर दिखाएंगे। इसमें वह सोनाक्षी बोस (इरिका फर्नांडिस) के ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभाएंगे। यह टीवी शो साहिर शेख (मुख्य किरदार) और इरिका की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है।
सूत्रों के मुताबिक ‘देव-नताशा (रूप दुर्गापाल) साथ में डेट पर जाएंगे। नताशा सोनाक्षी से पूछेगी कि क्या उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड है, जवाब में सोनाक्षी हां कहेगी। फिर नताशा जोकि ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने वाली है, सोनाक्षी से उसे अपने साथ चलने को कहेगी।’
इसके बाद सोनाक्षी यह सोचकर परेशान होती है कि उसे अपने लिए एक ब्वॉयफ्रेंड का इंतजाम करना होगा। वह अपनी परेशानी को एलेना (प्रेरणा पंवार) के साथ साझा करती है। जल्दी ही एलेना डेटिंग एप के जरिए एक लड़के जिसका नाम नील है, को सोनाक्षी के लिए चुनती है।