बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से खबरों में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म मुन्ना माइकल का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद चर्चा में आए। फिल्म का हाल ही में फर्स्ट लुक जारी किया गया है। अपने बेहतरीन डांस के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में माइकल जैक्सन को ट्रीब्यूट देने जा रहे हैं। लेकिन सिर्फ यही कारण नहीं है जिस वजह से फिल्म का फर्स्ट लुक चर्चा में है।
हाल ही में जारी की गई फिल्म की तस्वीर में टाइगर श्रॉफ हवा में उछलते दिख रहे हैं। उन्होंने लाल रंग की शर्ट, जींस और बंदाना पहना हुआ है। इस तस्वीर ने सबसे ज्यादा ट्विटर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। तस्वीर जारी होने के तुरंत बाद ही लोगों ने अपनी क्रिएटीविटी दिखाते हुए इस फोटो के लिए कैप्शन देना शुरू कर दिया। भारत की ओर से अंतरिक्ष में भेजी गई 105वीं मिसाइल से लेकर लोगों ने टाइगर को ‘निंजा चाचा’ तक का नाम दे दिया। अन्य लोगों ने उन्हें PSLV की तर्ज पर बीडु बेटा लॉन्च व्हीकल (BBLV) का नाम भी दिया। देखिए लोगों के रिएक्शन:
This is how Ashoke Dinda will do umpiring.. pic.twitter.com/i5hpfbB5Rl
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) February 16, 2017
https://twitter.com/arindambhattac9/status/832164803548368900
Jackie Shroff Launching his own #PSLV .. pic.twitter.com/YGiv3UVpU1
— Mangesh Mehenge (@Mangesh_mv) February 16, 2017
When you have had mooli ke partathe in breakfast.. pic.twitter.com/Bd2DrxMtVi
— LolmLol (@LOLiyapa) February 16, 2017
Ninjaa chachaa pic.twitter.com/6fp84cce4U
— भाई साहब (@Bhai_saheb) February 16, 2017
बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म मुन्ना माइकल इस साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। 26 साल के टाइगर ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने चीन के ट्रेनर टोनी चिंग से मार्शल आर्ट की सख्त ट्रेनिंग ली है, साथ ही हांगकांग के एक्शन कोरियोग्राफर और ट्रेनर चिंग सूई-टुंग से मार्शल आर्ट क्लासेज भी ली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सब्बीर खान के निर्देशन वाली इस फिल्म में टाइगर ने अपने पिता जैकी श्रॉफ को भी ट्रिब्यूट दिया है।
