टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने एक बेटे की मम्मी बन गई हैं। पति सिद्धार्थ आनंद कुमार और रोशनी ने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी की खबर सबके साथ शेयर की थी। बता दें कि ये रोशनी का दूसरा बच्चा है। 14 अगस्त को जन्मे इस लिटिल किड का नाम रियान रखा गया है। रोशनी की बहन दिया चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर यह खबर सबके साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि मम्मी और बच्चा दोनों ठीक हैं और अस्पताल से घर आ चुके हैं।

रोशनी को जी टीवी के सीरियल ‘कसम से’ के रोल पिया से पहचान मिली। उन्होंने टीवी पर कॉमेडी से लेकर सीरियल्स में वैंप तक का किरदार निभाया है। रोशनी चोपड़ा का पहला बेटा जयवीर 2012 में पैदा हुआ था। पहले बच्चे के बाद भी रोशनी काफी फिट थीं। कोई उन्हें देखकर जज नहीं कर सकता कि वो एक बच्चे के मां हैं। अब तो उनके दो बेटे हो गए हैं। हमारी तरफ से भी बहुत सारी गुड विशेज रोशनी। रोशनी ने रियान के होने तक के समय को खूब इंजॉय किया वो अकसर ही बेबी बंप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। दो बच्चों के साथ रोशनी यमी मम्मी की लिस्ट में शुमार हैं।