भारतीय सिनेमा में अब फैंटेसी फिल्मों का दौर तेज़ी से बढ़ रहा है। फिल्ममेकर अब पौराणिक कथाओं, लोककथाओं, ज्योतिष और कल्पना की दुनिया से प्रेरणा लेकर ऐसी कहानियां बना रहे हैं, जो देखने में भव्य हों और दिल से भी जुड़ें। बड़े बजट, दमदार VFX और नई सोच के साथ 2026 फैंटेसी फिल्मों के लिए खास साल साबित होने वाला है। आइए जानते हैं 2026 में आने वाली उन फैंटेसी फिल्मों के बारे में, जिन पर दर्शकों की खास नजर है।
कल्कि 2
कल्कि की सफलता के बाद अब कल्कि 2 को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। प्रभास एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, उनके साथ अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि की कहानी को भविष्य की दुनिया में दिखाती है। पुरानी कथाओं और आधुनिक तकनीक का मेल इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाता है।
साउथ एक्टर की कार से टकराकर एक व्यक्ति की मौत, क्रिसमस पर हुई थी दुर्घटना
राहु केतु
राहु केतु एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे विपुल विग ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे और चंकी पांडे नजर आएंगे। यह कहानी राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों पर आधारित है और किस्मत, भाग्य और कर्म को मजेदार अंदाज में दिखाती है। हल्की-फुल्की कॉमेडी और अलग सोच के कारण यह फिल्म 2026 की खास फिल्मों में गिनी जा रही है।
महाकाली
प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स में अब महाकाली की एंट्री हो रही है। इस फिल्म में भूमि शेट्टी देवी काली के रूप में नजर आएंगी। यह कहानी शक्ति और स्त्री शक्ति पर आधारित है, जिसमें आध्यात्मिकता और आधुनिक सुपरहीरो स्टाइल को जोड़ा गया है। एक मजबूत महिला किरदार के साथ यह फिल्म अलग और प्रभावशाली फैंटेसी अनुभव देने वाली है।
अधिरा
अधिरा एक फैंटेसी और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो प्राचीन योद्धाओं और लोककथाओं से प्रेरित है। फिल्म में एस.जे. सूर्या और कल्याण दासरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भव्य सेट, दमदार एक्शन और शानदार VFX के साथ अधिरा 2026 की चर्चित फैंटेसी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
वन
वन एक डार्क फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है और इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म लोककथाओं, रहस्य और डर के माहौल के साथ एक अलग तरह की फैंटेसी कहानी पेश करती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।
