Tiger Zinda Hai Box Office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ थिएटर्स पर अब भी धमाल मचा रही है। लगातार फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी के साथ ही सलमान की ये फिल्म भी 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इससे पहले सलमान खान की दो और फिल्में हैं जो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं पहली बजरंगी भाईजान और दूसरी सुल्तान। टाइगर जिंदा है फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद अब सलमान खान पहले बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिनकी तीन फिल्में 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं।
इसे लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श सलमान की फिल्म की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट पर लिखते हैं, ‘यह ट्रिपल सेंचुरी है। टाइगर जिंदा है ने अपनी गति धीमा करने से मना कर दिया है।’ वहीं फर्स्ट डे में ही दबंग खान की फिल्म ने ऐसा कलेक्शन किया कि ‘बाहुबली’ को छोड़ बाकी सारी फिल्मों के रिकॉर्ड्स टूट गए। अब इस शुक्रवार यानी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में तीन फिल्में रिलीज हुई हैं- 1921, मुक्काबाज और कालाकांडी। हो सकता है कि सलमान की फिल्म को इन तीन फिल्मों की रिलीज के बाद फर्क फड़े। सलमान की फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 3.72 करोड़ रूपए कमाए। शनिवार को फिल्म ने 5.62 करोड़ रूपए की कमाई की।
#TigerZindaHai continued its VICTORY MARCH in Week 3… All set to cross *lifetime biz* of #BajrangiBhaijaan [₹ 320.34 cr]… Fri 3.72 cr, Sat 5.62 cr, Sun 8.27 cr, Mon 2.72 cr, Tue 2.56 cr, Wed 2.30 cr, Thu 2.12 cr. Total: ₹ 318.86 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 12, 2018
रविवार को फिल्म ने 8.27 करोड़ रूपए कमाए। सोमवार को सलमान की फिल्म ने 2.72 करोड़ रुपए कमाए। मंगलवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 2.56 करोड़ रुपए रहा। बुधवार को फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं गरुवार को फिल्म ने 2.12 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 316. 74 करोड़ रुपए हो गया है। शुक्रवार को फिल्म ने कितनी कमाई की यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।

बता दें, सलमान की ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में ही कलेक्शन के मामले में रफ्तार पकड़ ली थी। सलमान खान की फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने एडवांस में थिएटर्स की सीटें बुक कराई हुई थीं। इसके चलते पहले दिन थिएटर्स की सीटें 80% भरी हुई थीं।

