Tiger Zinda Hai Box Office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म का सलमान के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म सिनेमाघरों में आते के साथ ही ऐसी छाई कि अब तक थिएटर्स में जमी हुई है। बता दें, यह फिल्म का तीसरा हफ्ता चल रहा है और अब तक फिल्म ने 310 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जी हां, फिल्म की कमाई के आकड़ों को जारी कर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ट्वीट कर लिखते हैं, ‘तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 3.72करोड़, शनिवार को 5.62 करोड़, रविवार को 8.27 करोड़ और सोमवार को 2.72 करोड़ की कमाई की।इसी के साथ ही फिल्म की अब तक की टोटल कमाई हुई है- 311.8 करोड़ रुपए।‘ वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन हो गया है- 313.38 करोड़ रूपए।
सलमान की इस फिल्म ने अब कर कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। दबंग खान की यह फिल्म फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में सिर्फ बाहुबली से पीछे है। इसके अलावा फिल्म की कुल कमाई को देखें तो इसने सलमान की ही फिल्म सुल्तान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म के 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद अब सलमान खान पहले बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिनकी तीन फिल्में 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। इससे पहले 300 करोड़ क्लब के मामले में सलमान और आमिर की दो-दो फिल्में बराबरी पर थीं। तरण आदर्श फिल्म के बारे में ट्वीट कर लिखते हैं, ‘यह ट्रिपल सेंचुरी है। टाइगर जिंदा है ने अपनी गति धीमा करने से मना कर दिया है। इसने सुल्तान की कमाई को पीछे छोड़ दिया और अब इसकी नजर बजरंगी भाईजान पर है।
#TigerZindaHai continues its STEADY RUN… [Week 3] Fri 3.72 cr, Sat 5.62 cr, Sun 8.27 cr, Mon 2.72 cr. Total: ₹ 311.88 cr. India biz. #TZH
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 9, 2018
एक अन्य ट्वीट में तरण ने लिखा- दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा, ‘यशराज और सलमान की जोड़ी ने हैट्रिक लगा दी है। एक था टाइगर, सुल्तान और टाइगर जिंदा है। अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान। फिल्म की कमाई काफी शानदार है। जाहिर है भाई के फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं यह प्यार उनकी फिल्म को मिला है।

