टाइगर श्रॉफ की फिल्म फ्लाइंग जट्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुपर हीरो बने टाइगर ट्रेलर में हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म मैड मिक्स: फरी रोड के विलेन से लड़ते नजर आ रहे हैं। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को एक नया सुपरहीरो मिलने वाला है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ सुपरहिरो के रोल में लोगों को बुरी ताकतों से बचाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के ऑपोजिट जैकलीन फर्नांडिस हैं। एक साथ दोनों की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में सुपरहीरो बन टाइगर इंडस्ट्री के सबसे यंग सुपर हीरो बन गए हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन और अभिषेक ने भी इस तर सुपरहीरो का किरदार निभाया है। लेकिन तब उनकी उम्र 32 साल थी।

