टाइगर श्रॉफ ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन दिया, जब आपका पार्टनर आपको बताता है कि रात आप ठीक से सोए नहीं। अरे आप दिमाग के घोड़े ज्यादा ना दौड़ाइए। टाइगर की लाइफ में किसी लड़की की एंट्री नहीं हुई है। बल्कि उन्होंने ये अपने फॉलोअर्स से चुटकी लेते हुए अपने फिटनेस बैंड के बारे में ये शब्द लिखे हैं। बात की जाए टाइगर की गर्लफ्रेंड की तो उनके अफेयर की खबरें मॉडल दिशा पटानी के साथ आती रहती हैं। दोनों को कई बार साथ में डिनर के लिए जाते हुए भी देखा गया है। लेकिन दोनों अफेयर की खबरों को गलत बता रहे हैं। इस रिश्ते को लेकर अभी तक खुलकर कोई सामने नहीं आया है। बता दें कि हाल ही में दोनों का म्यूजिक वीडियो में भी सामने आया है। इस वीडियो में दिशा ने टाइगर की टक्कर का डांस किया है।