टाइगर श्रॉफ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब शेयर की जा रही है। टाइगर का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर रहा है। वीडियो में टाइगर गजब का फाइटिंग सीक्वेंस प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। टाइगर वीडियो में कई सारे दुश्मनों से घिरे नजर आ रहे हैं, जिनके साथ वह अकेले फाइट करते दिखते हैं। दरअसल, ये वीडियो फिल्म ‘बागी 2’ के क्लाइमेक्स सीन की प्रैक्टिस का है। वीडियो में सभी साथी टाइगर के साथ खूब मेहनत करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को खुद टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए टाइगर लिखते हैं- ‘मैं अपने लड़कों के साथ फिल्म के सीन की कोरियोग्राफी सीख रहा हूं। #बागी2 #क्लाइमेक्स।’ टाइगर अपने अनोखे अंदाज और स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। टाइगर अपनी हर फिल्म में अपने स्टंट्स के जरिए कुछ नया करके दिखाते हैं। ऐसे में टाइगर का ये वीडियो देख उनके फैन्स काफी खुश हैं। टाइगर की वीडियो को देख उनके फैन्स ने कमेंट बॉक्स पर कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ फैन्स ने टाइगर की तरीफ की। तो कुछ टाइगर को सीख सलाह देते नजर आए।
टाइगर के एक फैन ने लिखा- वाह क्या स्टंट है। दूसरा यूजर लिखता- आप हमेशा ही गजब के स्टंट करते हैं सर। वहीं कुछ कमेंट यूजर टाइगर को सलाह देते भी नजर आए। एक यूजर लिखता- ‘आपके एक जैसे वीडियो देख कर मैं थक गया हूं। कुछ अच्छा और नया ट्राई कीजिए। बस कूदना, कूदना, कूदना- बंदर की तरह। क्रेजी।’