Thugs of Hindostan Box Office Collection Day 6: आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की कमाई की रफ्तार तीसरे दिन के बाद से ही धीमी पड़ती गई। फिल्म को लेकर दर्शक खासा उत्साहित थे। हालांकि फिल्म लोगों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी जिसके कारण फिल्म की कमाई में असर साफ नजर आ रहा है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, लेकिन इसके उल्ट फिल्म तीन दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर सिमटती हुई नजर आ रही है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। तीन दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली थी। इन सब के बावजूद फिल्म को पब्लिक की ओर से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को क्रिटिक्स के भी निगेटिव कमेंट्स मिले थे। निगेटिव कमेंट्स के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई थमती जा रही है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh Wedding LIVE Updates

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट में लिखा- ‘आज के समय में आप पब्लिक गलत नहीं जज करती है। ये पब्लिक है सब जानती है।’ फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 28 करोड़ 25 लाख रुपए का कारोबार किया। शनिवार को फिल्म 22 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई कर सकी। रविवार को फिल्म ने कमाए 17 करोड़ 25 लाख रुपए। सोमवार और मंगलवार के कमाई के आंकड़ों को मिलाकर फिल्म ने कुल 125 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म का बजट करीब 250 रुपए का बताया जाता है।

 

Live Blog

Highlights

    16:18 (IST)14 Nov 2018
    एक-जैसा हाल

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' और 'रेस 3' का हाल एक-जैसा बताया है। उनका कहना है कि अगर फिल्म की कहानी में दम न हो तो बड़े स्टार्स और बड़े बजट की फिल्मों को दर्शक नकार देते हैं।

    15:45 (IST)14 Nov 2018
    छठवें दिन का कलेक्शन

    छठवें दिन फिल्म का कलेक्शन बेहद कम रहा और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म ने सिर्फ 4.25 करोड़ रूपए कमाए।

    14:42 (IST)14 Nov 2018
    कलेक्शन गिरने का सिलसिला जारी

    आमिर खान-अमिताभ बच्चन स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म का कलेक्शन गिरने का सिलसिला लगातार जारी है।

    14:08 (IST)14 Nov 2018
    नहीं मिल रहे दर्शक

    आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म की कमाई हर दिन कम होती जा रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म कुछ दिनों में सिनेमाघरों से भी हट सकती है।

    13:20 (IST)14 Nov 2018
    बजट की लागत

    देखना दिलचस्प होगा कि क्या ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने 250 करोड़ के बजट की लागत निकाल पाएगी या फिर प्रोड्यूसर्स को नुकसान पहुंचाएगी।

    12:57 (IST)14 Nov 2018
    असफल साबित

    शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म शनिवार और रविवार को उससे ज्यादा कमाई करती हुई दिखाती हैं। लेकिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ऐसा करने में असफल साबित हुई।

    12:33 (IST)14 Nov 2018
    गिरावट का रिकॉर्ड

    पिछले कुछ सालों की बात करें तो आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पहली ऐसी फिल्म है जिसने लगातार गिरावट का रिकॉर्ड बनाया है।

    12:11 (IST)14 Nov 2018
    फ्लॉप की कगार पर

    ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर फैन्स काफी उत्साहित थे। हालांकि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप की कगार पर आ गई है।

    11:23 (IST)14 Nov 2018
    दर्शकों ने किया रिजेक्ट

    महज चार दिनों में दर्शकों ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थम गई है। भले ही फिल्म ने 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था।

    10:54 (IST)14 Nov 2018
    नेगेटिव रिव्यू का असर

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के एक ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पर नेगेटिव रिव्यू का अभी असर देखने मिल रहा हैं।

    10:34 (IST)14 Nov 2018
    निराशाजनक प्रदर्शन

    ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पांचवें दिन निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 5 करोड़ रूपए कमाए। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी।

    10:19 (IST)14 Nov 2018
    कमाई पर पड़ा असर

    ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को क्रिटिक्स और दर्शकों के निगेटिव कमेंट मिले थे। जिसका सीधा असर फिल्म के कमाई पर नजर आ रहा हैं।

    09:48 (IST)14 Nov 2018
    बॉक्स ऑफिस पर ठंडी

    बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई में हर गिरावट हो रही है। फिल्म की तीसरे दिन के बाद से ही कमाई में गिरावट होने लगी थी।

    09:25 (IST)14 Nov 2018
    कम हो रहा कलेक्शन

    ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड्स बनाए। लेकिन अब हर दिन के साथ फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है।

    09:09 (IST)14 Nov 2018
    दर्शक हुए निराश

    आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फैन्स को निराश करता नजर आ रहा हैं।