बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बुधवार को आर्म्स एक्ट मामले में बरी हो गए थे। सलमान खान पर यह केस पिछले 18 सालों से चल रहा था। सलमान पर आरोप था कि उनकी बंदूक, राइफल का लाइसेंस खत्म हो चुका था। अवैध लाइसेंस रखने पर ही उनके ऊपर यह केस चल रहा था। सलमान खान के बरी होने के बाद वे टि्वटर पर ट्रॉल होने लगे। जहां कुछ लोगों ने भारतीय सिस्टम पर सवाल उठाए, वहीं कुछ लोगों सलमान खान के समर्थन में भी दिखे।

बता दें, साल 1998 में जब यह मामला दर्ज हुआ था तो सलमान खान के वकील ने दस्तावेज पेश कर दावा किया था कि उनके क्वलाइंट के पास वैध बंदूक थी। उस दौरान सलमान खान पर जोधपुर के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में चिंकारा शिकार मामले में चार मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें से तीन मामले चिंकारा शिकार के थे। जबकि चौथा मामला आर्म्स एक्ट का था। हाई कोर्ट से दो मामलों में सलमान को पहले ही बरी किया जा चुका है और बुधवार (18 जनवरी) को आर्म्स एक्ट मामले में भी उन्हें बरी कर दिया गया। एक मामले में उन्हें 25 जनवरी को पेश होना है।

हालांकि, कानून की नजर में तो सलमान खान इन मामलों से बरी हो चुके हैं। लेकिन हम आपको सलमान खान के कुछ पुराने ट्वीट्स दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप उनके व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा नहीं लगा सकते।

आप सलमान खान के व्यक्तित्व के बारे में क्या सोचते हैं, कमेंट्स बॉक्स में बताएं।