भोजपुरी सुपरस्टार खेरासी लाल यादव की अलबम ‘प्रेमिका मिल गईल’ का नया गाना दर्शकों के सामने आया है। गाने का नाम है-‘ठीक है’। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के दीवाने खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स को गाना इतना पसंद आया है कि यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 4,011,838 व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि अभी इस गाने का ऑडियो सामने आया है। खेसारी लाल का गाना ‘ठीक है’ आपको पिछले दिनों वायरल हुए एक वीडियो की याद दिला देगा।
बता दें, इस वायरल वीडियो में अपने घर से प्रेमी के साथ भागी एक लड़की नजर आई थी। लड़की वायरल वीडियो में ‘संदेश’ देती दिखाई दी थी कि वह खुद की मर्जी से घर छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ आई है। इस दौरान वह अपने हर वाक्य के साथ ‘ठीक है-ठीक है’ बोलती दिखी थी। बस लड़की का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद अब खेसारी लाल का ये गाना ‘ठीक है’ दर्शकों के सामने आया है।
खेसारी लाल यादव का यह गाना 3 दिन के अंदर यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को खेसारी लाल ने ही अपनी आवाज दी है। इस गाने में संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। लिरिक्स आजाद सिंह और प्यारेलाल के हैं। गाने में खेसारी लाल के साथ अन्य आर्टिस्ट भी हैं। यह गाना ट्वेंटी सिक्स वर्क्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गया है। गाने को प्रोड्यूस सोनू कुमार पांडे ने किया है।

