The Vaccine War BO Collection: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। फिल्म को फ्लॉप बताया जा रहा है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद विवेक अग्निहोत्री ने अपनी मूवी को मास्टरपीस बताया था। अब फिल्म की नाकामी के बाद वह भगवद्गीता का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।
ओपनिंग डे पर मात्र 85 लाख का कारोबार करने वाली द वैक्सीन वॉर लंबे वीकेंड का भी फायदा नहीं उठा पाई। फिल्म दर्शकों के लिए तरसती ही दिखी। वहीं इसी के साथ रिलीज फिल्म फुकरे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। द वैक्सीन वॉर ने रिलीज के चार दिन बात भी कमाई में 6 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया।
‘द वैक्सीन वॉर’ पर क्या बोले डायरेक्टर?
बॉक्स ऑफिस के नतीजे और ट्रेड पंडित विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर को सुपर फ्लॉप बता रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ने अपनी ताजा फिल्म का बचाव करते दिखे। उन्होंने ने कहा कि उनकी फिल्म जितने लोग भी देखने गए उनमें से 90 प्रतिशत को वह पसंद आई। किसी ने फिल्म के लिए नेगेटिव रिव्यू नहीं दिया।
बकौल विवेक जितने लोगों ने भी फिल्म देखी वो सब एक गर्व की भावना के साथ थियेटर के बाहर निकले। उनकी आंखों में आंसू दिखे। विवेक ने कहा कि फिल्म का लगभग हर दर्शक उसे बेहतरीन मूवी बता रहा है।
गीता और प्लेबॉय की करने लगे तुलना
बदतर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्रेड एनालिस्ट्स पर भी सवाल उठाया। डायरेक्टर ने उनसे पूछा कि क्या जितने प्लेबॉय खरीदते हैं उतने लोग गीता भी खरीदते हैं। ऐसा तो होता नहीं है। वह अगर ऐसा सोचते हैं तो उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी।
फिल्म की नाकामी का दर्द विवेक के इंटरव्यू पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान को एक छिछली फिल्म बताते हुए अपनी मूवी द वैक्सीन वार को शानदार बताया। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि जवान फिल्म निर्माण के क्षेत्र में बेहद सतही मूवी है।
पिछली फिल्म हुई थी जबरदस्त हिट
बता दें कि द वैक्सीन वॉर से पहले विवेक की पिछले साल द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी। साल 2022 मे रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उसके लिए विवेक अग्निहोत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी और राजनीति का बेहद लाभ मिला था। हालांकि द वैक्सीन वॉर के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। मूवी बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों में दर्ज हो चुकी है।
