दुनिया और हॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जानेवाली एंजेलिना जॉली ने मंगलवार को उस समय लोगों को हैरत में डाल दिया जब उन्होंने यह ऐलान किया कि वो अपने पति ब्रैड पिट से तलाक ले रही हैं। दो साल पहले ही एंजेलिना और ब्रैड एक-दूसरे के हुए थे। इस दंपत्ति के 6 बच्चे हैं। इनमें से तीन गोद लिए हुए हैं। हाल ही में पिट का नाम दो एक्ट्रेस से जुड़ा। कहा जा रहा है कि तलाक के फैसले की वजह यही महिलाएं बन रही हैं। खबरों के मुताबिक इनदोनों में काफी मतभेद उभर आए थे। इसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। 41 वर्षीय एंजेलिना की सेक्स लाइफ विचित्र रही है। उनकी जिंदगी कई रहस्यों से भरी पड़ी है। एकबार एंजेलिना ने ही यह कहकर लोगों को चौंका दिया था कि उनके चार पुरुषों से संबंध रहे हैं। उनमें से तीन उनके पति रह चुके हैं।

एंजेलिना ने साल 2007 में एक मैंगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा था कि वो एक ऐसे ग्रुप की मेंबर थीं जिसे किस्सी गर्ल कहा जाता था। उन्होंने खुद कबूल किया कि वो किंडरगार्टेन में बहुत ही सेक्सी थीं। वो लड़कों को अक्सर किस किया करती थीं।

जौली ने साल 2003 में खुलासा किया था कि उसने अपनी वर्जिनिटी 14 साल की उम्र में ही खो दी थी। जब अपनी मां के सहयोग से अपने घर के बेडरूम में ही एक ब्वॉयफ्रेंड से रिलेशन बनाए थे। वो कहती हैं कि टीन एज में ही उन्होंने उसके साथ कई बार सेक्स किए। हालात ऐसे भी आए जब उन्होंने चाकू से ब्वॉयफ्रेंड को काट दिया था और ब्वॉयफ्रेंड ने फिर जौली के हाथ काट दिए थे। इस घटना ने उन्हें अंधेरे में धकेल दिया। वो जब कभी डिप्रेस रहती अपने शरीर को चाकुओं से नुकसान पहुंचाती, इस वजह से उसके शरीर पर कई निशान हैं।

एंजेलिना जॉली, ब्रैड पिट, तलाक, एंजेलिना जॉली और पिट में तलाक, लव लाइफ, हॉलीवुड न्यूज
तीसरे पति ब्रैड पिट से तलाक लेंगी एंजेलिना जॉली (फोटो-AP)

जॉली ने बताया कि जब वो 20 साल की थीं, तब पहली बार ड्रग्स ली थी। उसने कोकीन, एक्टैसी, एलएसडी भी ली। यहां तक कि हेरोईन उसे बहुत पसंद आने लगा था। जिंदगी के अथाह अंधेरेपन से बाहर निकालने के लिए वो अपने पहले पति जॉनी ली मिलर को क्रेडिट देती हैं। वो कहती हैं कि साल 1995 में उनदोनों की मुलाकात फिल्म ‘हैकर्स’ के सेट पर होती है। इसके बाद दोनों डेट करने लगे। बाद में दोनों की शादी 1996 में हुई। इनकी शादी भी सुर्खियों में बनी थी जब एंजेलिना ने काले रबर पेंट की ड्रेस पर व्हाइट शर्ट पहनी थी और उस पर खून से मिलर का नाम लिखा था।

Read Also-जासूसी करा कर अफेयर पकड़ने के बाद एंजेलिना जोली ने फाइल की तलाक की अर्जी, ब्रैड पिट ने भी किया पलटवार
[jwplayer j79POnQp]