‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘ये है मोहब्बतें’ में आदि, रमन और मिहिर को ऑफिस में एक कार्ड दिखाता है। रमन कार्ड देख कर खुश हेकर उससे पूछता है कि मि. भंसाल की इस पर क्या राय है। आदि कहता है कि उन्होंने भी इसे पसंद किया। रमन ये जानकर खुश हो जाता है। रोमी वहां आता है और आदि और आलिया की कैम्पेनिंग की तारीफ करता है। मिहिर एक आइडिया देते हुए कहता है कि इवेंट में कपल को भी पार्टिसिपेट करने देना चाहिए। वो रोमी को मिहिका के साथ पार्टिसिपेट करने को कहता है। वह रमन और इशिता को भी इवेंट में पार्टिसिपेट करने को कहता है। रमन पहले तो इस बात से सहमत नहीं होता है लेकिन वो बाद में मान जाता है। आलिया, पीहू को डॉक्टर के पास लेकर जाती है। वो पीहू को इशिता और मिहिका से छुपा कर ले जाती है। ये दोनों छुप कर उसे देखते हैं। वो भगवान से प्रार्थना करती है कि डॉक्टर उसे ठीक कर दे। कुणाल, शगुन को कहता है कि वह पीहू को झूठ कैसे बोल सकती है कि उसने सुसाईड करने की कोशिश की थी। वो उसे कहता है कि वो पीहू को कहे कि उन्होंने उसकी अच्छाई के लिए ऐसा कहा था। मि. अय्यर, मिसेज अय्यर के लिए डॉक्टर से अपॉइन्टमेंट लेते हैं। उन्हें लगता है कि बढ़ती उम्र की वजह से उनका दिमाग खराब हो गया है। इशिता, डॉक्टर से पीहू के बारे में पूछती है। वो डॉक्टर से कहती ह कि वे पीहू को सच कहने के लिए फोर्स ना करे। डॉक्टर इशिता को चिंता नहीं करने के लिए कहते हैं।

डॉक्टर पीहू से उसके बारे में सारी बातें जानने की कोशिश करते हैं। पीहू उन्हें सुसाईड वाले दिन की बातें याद कर के बताती है। तभी डॉक्टर के पास कोई कॉल आता है वो बात करने बाहर जाते हैं तभी पीहू को शगुन का मैसेज आता है कि वो किसी को पिल्स वाली बातें ना बताए। वो डॉक्टर से बताती है कि वो अच्छा फील नहीं कर रही है और वो घर जाना चाहती है। डॉ उसे चॉकलेट देकर उससे बाद में मिलने का वादा करते हैं।

इशिता डॉक्टर से पूछती है कि पीहू पर गलत प्रभाव तो नहीं पड़ेगा। डॉ कहते हैं कि उसे कुछ नहीं होगा। इशिता उन्हें थैंक्स बोलकर वहां से चली जाती है।

घर आने पर शगुन, पीहू से पूछती है कि उसने किसी को कुछ बताया तो नहीं। पीहू के नहीं कहने पर शगुन खुश हो जाती है। पीहू, शगुन से पूछती है कि उसने उसे झूठ क्यों बोला। शगुन कहती है कि उसने उसकी अच्छाई के लिए ऐसा कहा था। वो पीहू से प्रॉमिस करवाती है कि वो आगे से ऐसा नहीं करेगी। शगुन, कुणाल को मन ही मन थैंक्स कहती है। पीहू, शगुन से पूछती है कि उसे डॉक्टर के पास फिर से जाना है तो वो उसे क्या बोलेगी। शगुन उसे सिखाती है कि उसे ये बोलना है कि उसने गलती से पिल्स रखे थे। शगुन, आलिया से बात करके जाना चाहती है कि इशिता के दिमाग में क्या चल रहा है। आलिया उसे कुछ भी नहीं बताती है। आलिया, इशिता को शगुन को लेकर वॉर्न करती है।

Read Also: ये है मोहब्बतें 8 नवंबर फुल एपिसोड: आलिया ने की आदि के साथ भागने की प्लानिंग, होटल में मिल गए रमन और इशिता