शगुन अपने कमरे को सजा देती है। इशिता अशोक की बातों को याद करती है। रमन को शगुन का मैसेज मिलता है और वो चौंक जाता है। वह अपने बेडरूम में जाता है और देखता है कि शगुन मोमबतियां जला कर कमरा सजा रही है। शगुन रमन से कहती है कि उन्हें नई कोशिश करनी चाहिए। तभी इशिता वहां आती है और शगुन और रमन को करीब देखकर चौंक जाती है। शगुन उसे देख कर बहुत गुस्सा होती है। पीहु भी तभी आती है और कहती है कि उसके दांत में दर्द हो रहा है। रमन इशिता को ठीक टाइम पर आने के लिए शुक्रिया कहता है और पीहू को लेकर चला जाता है। शगुन परेशान हो जाती है। रमन और इशिता पीहू को लेकर कार में बैठते हुए बात करते हैं। पीहू कहती है कि वो शगुन को रमन इशिता से छीनने नहीं देगी।

इसके बाद सभी आइस क्रीम पार्लर जाते हैं। इशिता रमन को बताती है कि मणि के बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड कुछ तो ऐसा जानता है जो मणि के हत्यारे तक उन्हें पहुंचा सकता है। रमन का कहना है कि उन्हें अभी जाना चाहिए और उससे बात करनी चाहिए। इशिता उसे याद दिलाती है कि उनके साथ पीहू भी है। पीहू उन्हें बताती है कि अगर उन्हें कहीं जाना है तो वो उसे किरण के साथ छोड़ सकते हैं। वह कहती है कि क्षितिज, अनन्या और वो बहुत ही किरण को बहुत पसंद करते हैं। रमन खुश हो जाता है इसपर इशिता ने कहती है कि यह सब सही हो जाने के बाद वो खुद बाला और किरण की शादी के बारे में मधु से बोलेगी। पीहू खुश हो जाती है इशिता ने उसे यह सीक्रेट रखने के लिए कहती है। वे घर वापस आते हैं तब शगुन पूछती है कि उन्हें इतनी देर कैसे हो गई? शगुन रमन को अपने साथ बेडरूम में आने के लिए कहती है। पिहू रमन से पूछती है कि वो उसके साथ सो सकती है वह उसे उठाता है और कमरे की तरफ आ जाता है। इशिता बिना बताए कमरे में आने के लिए शगुन की माफी मांगती है।

शगुन इशिता को बताती है कि पीहू उसे बहुत प्यार करती है और पूछती है कि क्या उसे भी पीहू पसंद है। इशिता का कहना है कि उसके साथ प्यार में नहीं पड़ना मुश्किल है। इसके बाद वो चली जाती है। शगुन पूरी घटना याद करने की कोशिश करती है और उसे लगता है कि कुछ सही नहीं है। वह अशोक की बातों को याद करती है। अगली सुबह, इशिता नीलू ने संतोषी और मिस्टर भल्ला के बारे में पूछा। वह कहती है कि वे स्कूल में पिहू को छोड़ने गए हैं। शगुन को ‘पीहू’ को सुनने से अजीब अहसास हुआ नीलू ने अपनी बात को सही किया और कहा कि वे रुही को छोड़ने गए हैं। इशिता ने रमन को अपने क्लिनिक में छोड़ने के लिए कहा शगुन ने उसकी बात मानने के लिए रमन से कहती है।
आदि, रुही और सभी लोग नाश्ते के लिए आते हैं मधु सभी के साथ बैठने के लिए आलिया को जोर देती है। आलिया कहती है कि उसे खाने की बिल्कुल इच्छा नहीं है। आदि निखिल को फोन करता है और उसे यहां आने के लिए कहता है। रूही यह देखती है, निखिल आने से इनकार कर देता है। दूसरी तरफ रिया का टिफिन गिर जाता है पीहू उसे अपना खाना देती है रिया उसके साथ खाना खाने के लिए मान जाती है। रमन और इशिता मणि के घर पर शगुन का इंतजार करते हैं। उन्हें पता चला कि गार्ड ने नौकरी छोड़ दी है। शगुन जैसे ही बिल्डिंग में आती है उसे पुरानी बातें याद आने लगती है। इस वजह से वो बेहोश हो जाती है, रमन और इशिता उसे अंदर ले जाती हैं और अपने डॉक्टर को बुलाती हैं। शगुन अपनी नींद में चिल्लाते हुए मणि के नाम लेती है। इससे इशिता और रमन डर जाते हैं।