‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के 17 अक्टूबर के एपिसोड में रमन और इशिता दोनों पीहू को लेकर काफी परेशान हैं। इधर पीहू अपनी मां शगुन से गुस्सा है क्योंकि शगुन ने उसे फोन नहीं किया था। शगुन उसे उसके कमर में आकर मनाती है कि वो उसे शॉपिंग पर लेकर जाएगी। वो भी उसके पैसों से उसकी पसंद की चीजें उसे दिलायेंगी। पीहू ने कहा कि उसके पिग्गी बैंक में उतने पैसे नहीं है तो वो कैसे शॉपिंग करेगी। इस पर शगुन पीहू को पांच हजार रुपये देती है। ये देखकर पीहू काफी खुश होती है। उसे पीहू को पैसे देते हुए मणि की अम्मा उसे देख लेती है। वो उसे बोलती है कि ये अच्छी बात नहीं है इतने छोटे बच्चे को इतने पैसे देना। इस पर शगुन उसे बोलती है कि वो उनकी और पीहू की परवरिश के बीच में ना आए। वो कहती है कि पीहू मणि की नहीं सिर्फ उसकी बेटी है तो उन्हें इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है।

इधर इशिता घर पर पीहू की टेंशन ले रही है। उसके बारे में सोच सोच कर उसका सर दर्द से फटा जा रहा है। उसका बीपी भी लो हो जाता है। सिमी उसे बोलती है उसकी तबीयत के पीछे उसका ही हाथ है। उसी ने उसे पीहू के बारे में उसे बताया। इस पर इशिता उसे बोलती है कि उसने ये बता कर अच्छा ही किया। वर्ना उसे पीहू के बारे में पता कैसे चलता। वो बोलती है कि हमारे तीनों बच्चों के साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। ये तीनों इससे कुछ अच्छा डिजर्व करते हैं। वो कहती हैं कि पीहू तो इतनी छोटी हैं कि उसे तो ये पता भी नहीं है कि उसके साथ क्या हो रहा है।

रूही की सेक्रेटरी आकर रूही से बोलती है कि उसने अपने सारे शो कैंसल क्यों कर दिए। रूही बोलती है कि वो किसी टूर पर नहीं जाएगी। इस पर रमन, रूही को बोलता है कि उसे अपनी टूर कैंसल नहीं करना चाहिए। रूही कहती है कि उसे इशिमां की टेंशन हैं क्योंकि वो पीहू को लेकर परेशान रहती है।

मणि की अम्मा, मणि को इस बात के लिए डांट लगाती है कि वो खाना इतनी जल्दी क्यों खा रहा है। मणि बोलता है कि वो ऑफिस के लिए लेट हो रहा है। अचानक से मणि को उल्टी आती है। आलिया आदि को बुलाती है। आदि आकर मणि के पेट पर हाथ फेरता है जिससे वो ठीक हो जाता है। आलिया उसे थैंक्स बोलती है। अम्मा बोलती हैं कि आदि बुरा लड़का नहीं है। आदि, इशिमां को कॉल करता है। इशिता उस पर प्राउड फील करती है। इशिता, आलिया से मिलती है। आलिया उसे घर पर आदि के किस्से बताती है। वो बताती है कि आदि से घर पर वो और दादी काफी खुश हैं। रमन उससे बिजनेस की बातें करना चाहता है। इशिता वहां से चली जाती है। रमन आलिया से बोलता है कि वह खुश रहने का बहाना कर रहा था क्योंकि इशिता की तबीयत सही नहीं है। आलिया कहती है कि उसके घर पर मणि और दादी आदि को पास कर देते हैं तो भी वो उन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं होंगे।

आदि, इशिता से कहता है कि क्यों इशिमां कुछ समझती नहीं हैं। आलिया उसे बोलती है कि उसे नहीं लगता कि रमन उसे पसंद करेंगे। आदि उसे कहता है कि वो उसे पसंद करेंगे। आलिया उसे एक आइडिया देती है लेकिन आदि बोलता है कि इसे एग्जीक्यूट करने के लिए किसी के हेल्प की जरूरत पड़ेगी। दोनों घर वापस आते हैं। इधर रूही सभी को खाने पर बुलाती है। इशिता, मिहिका को नहीं देखकर वो उसके बार में पूछती है। रूही कहती है कि वो रोमी का इंतजार कर रही है। रमन कहता है कि रोमी ऑफिस में है और वो लेट हो जाएगा। आदि भी अपनी इशिमां को लेकर काफी परेशान है। वो आलिया से बातें कर रहा है।

रोमी , आलिया के साथ आता है। इशिता उसे देखकर चौंक जाती है। वो बोलती है कि आदि आलिया के घर पर रहेगा और आलिया यहां रहेगी। इशिता उससे पूछती है कि उसकी दादी को उसके यहां होने के बारे में पता है।  रोमी कहता है कि उन्हें मालूम है और जैसे वो आदि को टेस्ट कर रहे हैं वो भी देखना चाहते हैं कि आलिया इस घर की बहु बनने के लायक है या नहीं। रूही, आलिया को कमरे में ले जाकर उससे बात करती है। आलिया कहती है कि वो इशिता की देखभाल करना चाहती है। वो रमन का दिल जीतना चाहती है इसलिए यहां रहने का डिसीजन लिया।

Read Also:

‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता और आदि ने किया आलिया की सगाई रुकवाने का फैसला