इन दिनों टीवी शोज बड़े पर्दे से कंपीट करने में पीछे नहीं हैं। दरअसल, टेलीविजन शो पृथ्वीवल्लभ इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस बार शो में पृथ्वीवल्लभ स्टारर आशीष शर्मा और सोनारिका भदौरिया की सिजलिंग केमेस्ट्री स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। दरअसल, आशीष और सोनारिया दोनों छोटे पर्दे पर लिपलॉक करते नजर आएंगे। इस शो में आशीष और सोनारिया की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है।

सोनारिया और आशीष के फैन्स उन्हें इस शो में खासा पसंद कर रहे हैं। स्टोरीलाइन के मुताबिक, शो में मृनाल (सोनारिका) के मन में पृथ्वी के लिए भावनाएं जागने लगती हैं। लेकिन वह अपनी भावनाएं पृथ्वी के सामने प्रकट नहीं कर पाती। वहीं शो में मृनाल का भाई राजा तिलपत उसके आदमी को आदेश देता है कि वह पृथ्वी को मार गिराए। इसके चलते शो का नया प्रोमो सामने आया है। चैनल में प्रसारित किए जा रहे शो के नए प्रोमो में मृनाल पृथ्वी की बाहों में हैं। वहीं पृथ्वी मृनाल को पैशनेट किस कर रहा है।

मृनाल और पृथ्वी के बीच शो का ये सीक्वेंस कुछ इस तरह से शूट किया गया है कि देखने पर लगता है जैसे दोनों लिप लॉक कर रहे हैं। लेकिन असल में ऐसा कुछ है नहीं। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि टीवी शोज में इस तरह का सीन पहली बार दर्शकों के सामने आया हो। इससे पहले राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच भी सोनी चैनल के एक शो में ऐसा सीन फिल्माया गया था।