‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता निजी ज़िंदगी में बेहद जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान हैं। उन्हें घूमने का बेहद शौक है और वो भी सोलो ट्रिप का। मुनमुन दत्ता अपने फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं और अपने स्किन का खास ख्याल रखती हैं। मुनमुन दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है।

सोलो ट्रिप पर जा चुकीं हैं 40 से अधिक देशों में- मुनमुन दत्ता को सोलो ट्रिप पर जाना बहुत पसंद है। वो अपने इंस्टाग्राम पर सोलो ट्रिप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो कुछ पुरानी सोलो ट्रिप की तस्वीरों को शेयर कर उनसे जुड़ी यादें भी फैंस को बताती हैं। मुनमुन दत्ता ने बताया कि वो अकेले ही 40 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकीं हैं। उन्हें सबसे ज़्यादा आइसलैंड और पेरू जाना पसंद है।

मुनमुन दत्ता जानती हैं स्पेनिश- मुनमुन दत्ता हिंदी, अंग्रेज़ी, बंगाली के अलावा स्पेनिश भी जानती हैं। उन्होंने बताया, ‘मैं थोड़ा- बहुत स्पेनिश जानती हूं। पहले मैं स्पेनिश सीखती थी लेकिन फिर मेरी प्रैक्टिस छूट गई। लेकिन अब मैं दोबारा उसे सीखना शुरू करेंगी। मुझे स्पेनिश से प्यार है और ये विदेशी भाषा मुझे आती है।’

अगर एक्टर न होती तो- मुनमुन दत्ता ने बताया कि अगर वो एक एक्टर न होती तो डॉक्टर होती। उन्होंने बताया, ‘अगर मैं एक एक्टर न होती तो डॉक्टर होती। मुझे मेडिकल साइंस में बहुत इंटरेस्ट है इसलिए मैं एक डॉक्टर होती। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता इंग्लिश ऑनर्स ग्रेजुएट हैं और जब वो फर्स्ट ईयर M.A. में थीं तब उन्होंने तारक मेहता शो ज्वॉइन कर लिया।

तारक मेहता शो छोड़ने पर बोलीं मुनमुन दत्ता- मुनमुन दत्ता तारक मेहता शो का एक जाना पहचाना नाम है। वो शो से बहुत समय से जुड़ी हुई हैं। शो छोड़ने को लेकर जब उनके फैंस ने उनसे सवाल पूछा तो उनका कहना था कि क्या आप चाहते हैं कि मैं शो छोड़ दूं? उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है मेरे फैंस नहीं चाहते होंगे कि मैं कभी ये शो छोड़ूं।’