The Kapil Sharma Show: छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’ के 33 साल पूरे हो चुके हैं। रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दीपिका चखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। शो का इतना क्रेज था कि लोग इसके एक एपिसोड को भी मिस नहीं करते थे। अब तीनों सितारे ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे।इस दौरान रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर ने खुलास किया कि विक्रम और बेताल में अरुण गोविल, दीपिका और सुनील के किरदार रामायण के लिए ही की गई थी। इनको नहीं पता लेकिन रामायण की कास्टिंग विक्रम बेताल के वक्त ही हो गई थी।
किस्सों कहानियों के बीच अरुण गोविल ने भी एक किस्सा शेयर किया जो उनके किरदार के ठीक विपरीत फोटो के लिए फोटोग्राफर हाथ में वाइन गिलास लेकर फोटो लेने की बात कहते थे। गोविल ने कहा, ‘मेरे पास कितने ही फोटोग्राफर आते थो जो मैगजीन की कवर के लिए मुझसे हाथ में गिलास लेकर फोटो लेने की बात कहते थे। उसके लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार थे। वे कहते थे कि हाथ में गिलास लेकर एक फोटो दे दीजिए चाहे गिलास में शराब ना हो, खाली ही हो। लेकिन जब तक रामायण चली मैंने ऐसा नहीं किया।’
इस दौरान सुनील लहरी ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि केन्या में शूट कर रहे थे। उसी दौरान हम लोग (दारा सिंह और सुनील) दो सूटकेस लेकर जा रहे थे। किसी ने मेरा सूटकेस लेकर भागने लगा। मैं जौर से चिल्लाया चोर चोर..। तब दारा सिंह ने उस चोर को एक हाथ से पकड़कर उठा लिया और जमीन पर पटक दिया था।
वहीं शो के किरदार भी बचपन के दिनों में लौट गए और उससे जुड़े पुराने किस्से शेयर किए। शो पर बच्चा यादव और अच्छा यादव का किरदार निभाने वाले कीकू शारदा ‘रामायण’ के किरदारों से मिलकर अपने बचपन में लौट गए। कीकू ने कहा, ‘रामायण के बारे में तो बहुत सारी यादें हैं। जब हम छोटे थे तो परिवार में सबको रामायण देखना जरूरी थी। ऐसा नहीं कि हम देखना नहीं चाहते थे। कभी कभार हम संडे को लेट जागना चाहते थे लेकिन इसकी अनुमति नहीं थी। हमारे परिवार में ये भी जरूरी था कि सब नहा धोकर बैठें और साथ में रामायण देखें।’
कीकू बताते हैं कि ‘उस समय सबके पास टीवी नहीं थे लेकिन मेरे घर में था। उस दौरान हमारे आस-पास के बिल्डिंग्स के लोग आते और साथ में बैठकर रामायण देखते। तब एक सोशल गेदरिंग सी हो जाती थी। इतना क्रेज था शो का। सारे भगवान हैं लेकिन हमारे फेवरेट भगवान हनुमान जी थे वे आज भी हैं। शो में जैसे ही दिखाई देते थे। हाथ में पर्वत लेकर इधर से उधर लेकर उड़ रहे हैं। एक बच्चे के लिए सुपर हीरो भी थे। ऐसा दिमाग में छपा हुआ है रामायण को लेकर कि ये एपिसोड किया तो बहुत मजा आया। शो देखेंगे तो लगेगा कि उनको राम जी और सीता जी ही माना जाता था। मैंने भी उन्हें देखा तो लगा कि शो पर आज सीधा प्रभु ही आए हैं।’
रामानंद सागर की 1949 में बरसता फिल्म थी। पृथ्वी थिएटर के लिए प्ले भी लिखे थे। प्रेम सागर ने बताया कि राजकुमार चल कर आए थे और बरसात की स्क्रिप्ट सुनी। राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी काफी हिट हुई और तब फिल्म ने 1 करोड़ 10 लाख कमाए थे। उसी पैसे से राजकुमार ने राजकपूर स्टूडियो का निर्माण किया। प्रेम सागर ने इस दौरान रामानंद सागर पर लिखी किताब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, 'एक आदमी जिसने चपरासी का काम किया, सड़क पर साबुन बेचे, जर्नलिस्ट बने और मुनीम का काम किया। वो आदमी एक दिन रामायण बना सकता है।'
सुग्रीव के कास्ट को लेकर प्रेम सागर ने खुलासा करते हुए बताया कि उन दिनों लिस्ट नहीं होती थी कि कौन क्या कर रहा है। हनुमान का रोल दारा सिंह कर रहे थे लेकिन सुग्रीव के रोल के लिए कोई नहीं था। सुग्रीव के लिए कभी अखाड़े जाते तो कभी कहीं लेकिन सुग्रीव नहीं मिले। 7 दिन बाकी रह गए थे। उरांव के जंगलों में रात 2 बजे शूटिंग हो रही थी। शूटिेंग के बाद लाइटें बंद कर दी गईं थीं। तभी एक विशालकाय शरीर दिखाई दिया। सब डर गए थे। वह भागता हुआ हमारी ही तरफ आ रहा था। लोग और भी डर गए। आते ही वह पिता जी(रामानंद सागर) के चरणों में गिर गया। पिता जी ने पूछा तुम कौन। उसने बताया कि सुग्रीव। मध्यप्रदेश से हूं। पूछा गया डायलॉग आते हैं। उसने कहा नहीं। फिर हमने कहा जो अखाड़े में बोलते थे वही बोलो। वह एक पहलवान था। उसने सुग्रीव का एक भी डायलॉग नहीं बोले थे। सभी डब हुए थे।
अरुण गोविल ने बनारस से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार बनारस जाना हुआ। उनके साथ सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका भी थीं। 10 किलोमीटर के घाट पर सिर्फ लोगों के सिर ही दिख रहे थे। अगले दिन पता चला कि राम और सीता को देखने के लिए 10 लाख लोग इकट्ठा हो गए थे।
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने द कपिल शर्मा शो पर बताया कि विक्रम बैताल में अरुण जी, दीपिका और सुनील जी कास्टिंग इसी बात पर हुई थी कि रामायण में इनको राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार करना है। वीरबल का रोल दारा सिंह को हनुमान बनाने के लिए ही दिया गया था..
सुनील लहरी ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि केन्या में शूट कर रहे थे। उसी दौरान हम लोग (दारा सिंह और सुनील) दो सूटकेस लेकर जा रहे थे। किसी ने मेरा सूटकेस लेकर भागने लगा। मैं जौर से चिल्लाया चोर चोर..। तब दारा सिंह ने उस चोर को एक हाथ से पकड़कर उठा लिया और जमीन पर पटक दिया...
अरुण गोविल ने कहा कि एक बार पार्टी में गया जहां श्रीदेवी और जयाप्रदा बैठी थीं। जब वहां पहुंचा तो देखते ही श्रीदेवी और जया प्रदा खड़ी हो गईं और हाथ जोड़ लिया।
रविवार को सभी लोग साथ में बैठकर रामायण देखा करते थे-
सपना का किरदार करने वाले कॉमेडियन कृष्णा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए रामायण के दिनों को याद करते हुए कहा कि हनुमान जी फेवरेट थे जिसको दारा सिंह जी प्ले करते थे। दारा सिंह मेरे पसंदीदा एक्टर थे। अरुण गोविल जी भी हैं। बचपन में हमारे माता-पिता काफी देखते थे।
कीकू बताते हैं कि 'उस समय सबके पास टीवी नहीं थे लेकिन मेरे घर में था। उस दौरान हमारे आस-पास के बिल्डिंग्स के लोग आते और साथ में बैठकर रामायण देखते। तब एक सोशल गेदरिंग सी हो जाती थी। इतना क्रेज था शो का।