‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी सीरीयल ‘द कपिल शर्मा शो’ में रणवीर सिंह और वाणी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ का प्रमोशन करने के लिए आए। पहले शो पर रणवीर सिंह आए,  उन्होंने रिंकू भाभी बने सुनील ग्रोवर के घर से शो पर एंट्री ली। बाद में वाणी, कपिल के साथ शो पर आईं। रणवीर ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने रब ने बना दी जोड़ी के बाद यह दूसरी डायरेक्ट की है। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों में इतने लंबे गैप के चलते इनके कंटेंट में भी काफी बदलाव आए हैं। जहां रब ने बना…में बिल्कुल भी रोमांस नहीं था वहीं इस फिल्म में आदित्य जी ने लगता है रोमांस की सारी कसर पूरी की है। फिल्म के बारे में रणवीर ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर जैसा दिखाई दे रहा है दरअसल फिल्म उससे कहीं ज्यादा अच्छी है। इसे अश्लीलता में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किस करना भी एक तरह से प्यार का इजहार करना होता है। इस दौरान उन्होंने कपिल को किस भी किया।

वाणी और रणवीर ने अपनी फिल्म को लेकर काफी खुल कर बातें की। रणवीर ने कहा कि वे शूटिंग के दौरान वाणी को किस कर कर के थक गए थे। रणवीर ने सिद्धू को भी किस किया। इस पर उन्हें कहा गया कि उन्हें किस की आदत लग गई है।

कपिल ने रणवीर और वाणी के साथ एक टास्क किया जिसमें रणवीर को हेडफोन में बज रहे गाने पर परफॉर्म करना था और वाणी को गाने को गेस करना था। रणवीर, वाणी की सैंडल पहन कर ड्रामे भी करते दिखाई दिए। दोनों ने कपिल के साथ धूम के गाने पर डांस भी किया। कपिल ने उनसे अजीबोगरीब सवाल भी किया जिन्हें दोनों ने खूब एंजॉय किया। शो पर कपिल और रणवीर ने पोल डांस भी किया जो दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग था। शो की कैरेक्टर नानी, सुगंधा और बंपर तीनों ने मस्तानी के किरदार में दर्शकों को काफी एंटरटेन किया।

Read Also: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आए आलिया और शाहरुख, कपिल ने करवाया रोमांटिक गाने पर डांस