‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में जैसा कि रनबीर कपूर ने एक दिन पहले ही वादा किया था कि वो सेट पर दूसरे दिन भी बने रहेंगे। शो पर दिखाया गया कि रनबीर सेट पर पहले से ही मौजूद थे और वो सोते हुए दिखाई दिए। शो पर अनुष्का शर्मा भी बाद में आई। अनुष्का ने शो पर कपिल से बात करते हुए कहा कि वो रनबीर के साथ काफी कंफर्टेबल महसूस करती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन दोनों के बीच की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी अच्छी है। यहां अनुष्का ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के काफी किस्से दर्शकों के साथ शेयर किए। सेट पर अनुष्का और रनबीर काफी मस्ती करते दिखाई दिए। यहां कपिल ने रनबीर और अनुष्का के साथ एक गेम खेला जिसमें रनबीर को हेडफोन में बज रहे गाने पर डांस परफॉर्म करना होता है और अनुष्का को गेस करके गाने का नाम बताना होता है। अनुष्का ने कहा कि वो सेल्फ एंटरटेनर हैं। ज्यादातर समय वो खुद से ही मस्ती करती हैं।

अनुष्का ने कहा कि रनबीर भले ही फिल्मों में रॉकस्टार का रोल निभाते हैं लेकिन सच ये है कि वो बिल्कुल भी अच्छे सिंगर नहीं है। इसके बाद एक दर्शक की फरमाइश पर रनबीर ने गाने भी गाकर सुनाए। यहां अनुष्का ने भी पहाड़ी गाने सुनाए। उन्होंने बताया कि वो ड्रिंक नहीं करतीं लेकिन वे उन मौकों को काफी एंजॉय करत हैं जब दूसरे ड्रिंक करके गॉसिप करते हैं। अनुष्का ने कहा कि रनबीर इंडस्ट्री के ऑल इंडिया रेडियो हैं। शो पर पहली बार अली असगर मेल किरदार में दिखाई दिए। उन्होंने शो पर सबको काफी हंसाया। सेट पर एक दर्शक की फरमाइश पर स्टेज पर अनुष्का, रनबीर और कपिल ने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया। यहां कपिल ने बैटिंग की, अनुष्का ने बॉलिंग और रनबीर ने फील्डिंग की। सिद्धू ने यहां रनबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वे काफी अच्छे इंसान हैं। रनबीर, और अनुष्का यहां अपनी आने वाली फिल्म के ब्रेकअप सन्ग पर परफॉर्म किया। द कपिल शर्मा के शो पर नवजोत सिंह सिद्धू का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।
Read Also:
‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंची ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टीम, रनबीर कपूर ने खोले कई राज

