‘सोनी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के 22 अक्टूबर के एपिसोड में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टीम मेहमान बन कर आए। सबसे पहले शो में ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने सेट पर एंट्री ली। कपिल ने कहा कि ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत हैं कि प्रीती जिंटा भी उन्हें अपना क्रश मानती हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि प्रीति जिंटा उनकी बहुत ही करीबी दोस्त है। उन्होंने बताया कि उनकी खूबसूरती के पीछे काफी लोगों को क्रेडिट जाता है। कपिल ने यहां ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ तो फ्लर्टिंग की ही वो उनके हेयर स्टाईलिस्ट से भी फ्लर्ट करने से बाज नहीं आए। कपिल के पूछने पर की वे दुनिया में सबसे हैंडसम मैन किसे मानती हैं, ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें दुनिया में सबसे हैंडसम मैन उनके हसबैंड अभिषेक बच्चन लगते हैं। थोड़ी ही देर बाद सेट पर रनबीर कपूर की एंट्री हुई। शो पर रनबीर का स्वागत फूलों से किया गया। कपिल की नानी ने रनबीर की आरती उतार कर शो पर स्वागत किया और सुगंधा यहां बैकग्राउंड म्युजिक देती नजर आई। आपको बता दें कि रनबीर कपूर ऐश्वर्या की पहली फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर चुके हैं। ऐश्वर्या और रनबीर ने उस समय की यादों की सबके साथ शेयर किया। उस समय रनबीर दसवीं पास हुआ करते थे।

वीडियो- गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रोड्यूसर्स; गृहमंत्री ने पूरी सुरक्षा का दिया आश्वासन

रनबीर ने यहां ऐ दिल है मुश्किल फिल्म की शूटिंग की एक्सपीरीयंस के बारे में बताया। शो पर रनबीर ने कहा कि वे दसवीं क्लास में 54.3 परसेंट से पास हुए थे। इस पर ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें इतने सालों बाद उनके मार्क्स के बारे में पता चला। रनबीर ने हॉलीवुड एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बारे में बताते हुए कहा कि हॉलिवुड डायरेक्टर क्विन टिन टैरेंटिनो ने एक बार सेट पर उन्हें किस तरह इग्नोर किया था। नटालिया पोर्टमैन ने भी उन्हें एक बार गेट लॉस्ट कह दिया था। शो पर सबसे अंत में अनुष्का शर्मा आती हैं। पेरिस में फिल्म की शूटिंग के दौरान के एक्पीरीयंस बताते हुए अनुष्का ने बताया कि रनबीर पेरिस में सबसे ज्यादा शॉपिंग करते थे। उन्होंने ये भी कहा कि रनबीर लड़कों के सोनम कपूर हैं। कपिल ने यहां रनबीर के साथ रैपिड फायर खेला जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या और अनुष्का के बारे में उनसे सवाल किया। रनबीर ने कहा कि वे एक्सप्रेसिव नहीं है, बल्कि शाई हैं। इस पर कपिल ने कहा कि रनबीर जितने शाई हैं उनके डैड उतने ही एक्सप्रेसिव हैं। ऐश्वर्या, रनबीर और अनुष्का ने एक दर्शक की फरमाईश पर कजरारे गाने पर डांस भी किया। यहां ऐश्वर्या ने डॉ मशहुर गुलाटी के साथ काफी मस्ती की। आपको बता दें कि फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

Read Also: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर के.के. मेनन ने रिवील किया अपने नाम के पीछे का राज