‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो से अपनी पहचान बनाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने काम के प्रति बड़े समर्पित हैं। तभी तो सुनील एक बार अपने काम के चक्कर में गर्लफ्रेंड के साथ भागने का प्लान कैंसल कर चुके हैं। जी हां, दरअसल बात उन दिनों की है जब सुनील को कोई नहीं जानता था। उस वक्त सुनील गुमनामी की दुनिया में थे और स्ट्रगल कर रहे थे। सुनील बताते हैं कि उन्हें एक दिन वॉइस ओवर करना था उसी दिन उन्हें शादी भी करनी थी। लेकिन वॉइस ओवर के चक्कर में उन्होंने शादी कैंसेल कर दी थी।
एक यूट्यूब चैनल में ग्रोवर बताते हैं, ‘मुझे काम से हमेशा से ही प्यार रहा है। हमेशा सोचता था पहले थोड़ा काम कर लूं। महीने में एक बार-दो बार काम ऑफर होता था। ऐसे में काम भी शादी वाले दिन आ गया। तो मैंने सोचा शादी तो कल भी हो जाएगी, आज काम कर लेता हूं। जॉब का क्या पता कल आए या न आए।’ वहीं ग्रोवर बताते हैं, ‘उस जमाने में वॉइस ओवर क्या होता है वह भी नहीं जानते थे।
Watch on YouTube.. Link in my Bio #MereHusbandMujhkoPiyarNahinKarte
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
ग्रोवर अपनी शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में बताते हैं ‘ससुराल वाले एक हफ्ते के बाद ही मान गए की अच्छा लड़का है। वह शादी के लिए पैसे बचाना चाहते थे। शादी से पहले वह राजी नहीं थे। शादी के बाद कहते लड़का अच्छा है। सारा पैसा मेरे मम्मी पापा ने लगाया।’ फिर ग्रोवर कहते हैं, ‘अरे कहीं व ये सब देख न लें, आप अच्छे हैं, सब बड़े अच्छे हैं।…. कहीं लड़की वापस न मंगा लें।’ वह बताते हैं ऐसा एक दो बार हुआ है जब काम के चक्कर में शादी कैंसेल की हो।
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
हाल ही में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को लेकर खबरों का बाजार गर्म था। पिछले दिनों दोनों कॉमेडियन्स के बीच हुई लड़ाई ने सबका ध्यान दोनों पर गया। वहीं इसी के चलते ग्रोवर ने कपिल का शो छोड़ दिया था।
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
