Bigg Boss 11, 13th January 2017 Full Episode: विकास, पुनीश और हिना खान के बाद बिग बॉस ने बुलाया शिल्पा शिंदे को और उन्हें बिग बॉस में उनके अब तक के सफर के बारे में बताया। बिग बॉस ने शिल्पा को बताया कि उनके बर्ताव की ही ताकत थी कि विकास गुप्ता का उनके लिए नजरिया बदला और वह उन्हें पसंद करने लगे। बिग बॉस ने शिल्पा शिंदे को उनकी वह सारी क्लिप्स दिखाईं जिनमें वह विकास गुप्ता से झगड़ी थीं और जिनमें उनके बीच प्यार बढ़ना शुरू हुआ था। शिल्पा शिंदे वीडियो देखते हुए कई बार भावुक हुईं।
विकास गुप्ता और हिना खान के अब तक के सफर को दिखाए जाने के बाद बिग बॉस ने पुनीश शर्मा को बुला कर उनका अब तक का पूरा सफर दिखाया। बिग बॉस ने एक छोटी सी वीडियो क्लिप दिखाई जिसमें पुनीश की घर में एंट्री से लेकर घर में उनकी बंदगी के साथ प्रेम कहानी और झगड़े तक का हर वो लम्हा दिखाया जो कि उनके लिए बहुत यादगार था। बिग बॉस ने पुनीश को घर के भीतर उनके द्वारा किए गए हर उस काम को याद दिलाया जिसके चलते वह टीवी पर देखते ही देखते एक सेलेब्रिटी हो गए।
.@lostboy54 goes on an emotional rollercoaster ride as he witnesses the ups and downs of his #BB11 journey. #BB11Finale pic.twitter.com/Nxyqq1JIk2
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 13, 2018
Bigg Boss 11, 13th January 2017 Full Episode:
– विकास गुप्ता के बाद बिग बॉस ने कंटेस्टेंट हिना खान को घर के एक्टिविटी एरिया में बुलाया और घर के भीतर उनका अब तक का पूरा सफर दिखाया। बिग बॉस ने हिना खान को बताया कि उन्होंने अपने बर्ताव के चलते ही इस मुकाम को पाया कि उन्हें घर के भीतर 2 बार कप्तान बनाया गया। मालूम हो कि बिग बॉस हाउस के इस बार के सफर में हिना खान इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिन्हें अब तक दो बार कप्तान बनाया गया। हिना खान अपना बिग बॉस हाउस के भीतर का अब तक का पूरा सफर देख कर बहुत ज्यादा भावुक होती नजर आईं।
https://twitter.com/BiggBoss/status/952141082569015296
– बिग बॉस सीजन 11 के सेमी फाइनल एपिसोड की शुरुआत हुई घर के भीतर पुनीश, शिल्पा और विकास की बातचीत से। हिना खान सभी से थोड़ी कटी-कटी नजर आईं। इसी बीच बिग बॉस ने विकास गुप्ता को घर के एक्टिविटी एरिया में बुलाया और उन्हें उनका शुरू से अब तक का सफर दिखाया। विकास गुप्ता शो के भीतर अपने शुरू से लेकर आखिरी तक के सफर को देख कर काफी भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और वह खुद को बार-बार काबू करने की कोशिश कर रहे थे।
Puneesh Sharma gets emotional as he re-visits his entire journey in the #BB11 house, one final time! #BB11Finale pic.twitter.com/FcFcp7OxS7
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 13, 2018