बिग बॉस के घर से हाल ही में सपना चौधरी घर से बेघर हुई हैं। सपना चौधरी बिग बॉस के घर में आईं तो धमाकेदार एंट्री के साथ थीं। लेकिन शो के बीच में सपना का जलवा कुछ फीका पड़ने लगा था। कुछ हफ्तों पहले दोबार सपना एक्टिव मोड पर आईं और उन्होंने घर में पार्टिसिपेट कर अपनी मौजूदी दर्ज कराई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ‘वीकेंड का वार’ में रविवार के दिन सपना को घर से बेघर होना पड़ा। सपना को घर में बाकी सदस्यों के मुकाबले कम वोट्स मिले थे।
इसके चलते उन्हें अपना बैग पैक कर घर से विदा लेनी पड़ी। अब बिग बॉस के घर से जाने के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में और इजाफा हो गया है। इसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोग सपना के बारे में जानना चाहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन हैं सपना, कहां से आई हैं, कहां रहती हैं और कैसा हैं उनका लिविंग स्टाइल जानिए।

25 सितंबर 2005 को रोहतक हरियाणा में जन्मीं सपना चौधरी पेशे से एक डांसर हैं। हरियाणा में वह अपने डांस के लिए बहुत फेमस हैं। यहां उनकी इतनी पॉपुलैरिटी है, कि बच्चा बच्चा भी उन्हें वहां जानता है। डांसर सपना को दीपिका पादुकोण बहुत पसंद हैं। सबसे पहले सपना का सॉन्ग ‘सॉल्लेड बॉडी’ आया था। इस गाने ने उनकी एक अलग पहचान बनाई।
सपना शो के दौरान खुद बताती हैं कि वह इस पेशे में कैसे आईं। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने घर का भार संभाला।
फिलहाल सपना चौधरी नई दिल्ली के नजफगढ़ में रहती हैं। सपना का लिविंग स्टाइल अब पहले से थोड़ा बदल गया है। अाने जाने के लिए सपना के पास ऑडी-फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां हैं। सपना अब तक सपना के कई गानें पब्लिक के बीच में धूम मचा चुके हैं।
सॉल्लिड बॉडी, गोरा-गोरा रूप, सारा रोला पतली कमर का, बहू जमीदार की, रेट बढ़ गै, खरबूजे सी तेरी जवानी, दहता मार ना सपना। अब तक सपना इन सारे गानों में परफॉर्म कर पूरे हरियाणा को अपना दीवाना बना चुकी हैं।