नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। वह एक्टिंग के अलावा डांस में भी माहिर हैं। उनके इस टैलेंट से बॉलीवुड के दंबग सलमान खान भी काफी प्रभावित हैं। वहीं हाल ही में उनकी एक्टिंग स्किल को परखने के बाद अब वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में भी नजर आएंगी। पिछले दिनों कॉमेडी शो सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट में मौनी ने अपनी कॉमेडी की झलक दिखाई थी। इस सेट पर सलमान खान भी मौजूद थे। इस दौरान इन दोनों के बीच कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद दोनों स्टार्स एंबेरेस हो गए।
दरअसल हुआ यूं कि मौनी सेट पर अपने आप में ही मगन थीं। दूसरी तरफ से सलमान भी अपनी लय में आ रहे थे। इधर से कोई मौनी की वीडियो बना रहा था। तभी विडियो में पोज देते-देते अचानक मौनी पीछे मुड़ीं। वहीं सलमान भी पीछे से आ रहे थे। तभी दोनों आपस में टकरा गए। इस दौरान सलमान खान और मौनी रॉय की टक्कर में दोनों की किस होते-होते बच गई। जी हां, दोनों इतनी स्पीड में थे कि मौनी और सलमान आपस में टकरा गए। वहीं दोनों के होंठ भी आपस में टकराने वाले थे।
‘नागिन” मौनी राय और इशिता दिव्यांका त्रिपाठी के जलवे, देखिए गोल्ड अवॉर्ड में किसे क्या मिला
यह पूरा सीन कैमरा में कैद हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मौनी पीछे मुड़ती हैं और सलमान से जा टकराती हैं। तभी सलमान और मौनी एक दूसरे से शरमा जाते हैं। दोनों के चेहरे पर इस दौरान हंसी आ जाती है। तभी मौनी हंसते हुए सलमान के कंधे पर अपना सिर रख लेती हैं।
an unexpectedly delightful sunday afternoon 🙂
A post shared by mon (@imouniroy) on