Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs: सिंगिंग रिएलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स की शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में जज की कुर्सी शान, रिचा शर्मा और अमान मलिक संभाल रहे हैं। यह शो शनिवार और रविवार को जी टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है। बीते शनिवार शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। इस बार शो में एक से एक धुरंधर गायक बच्चों ने मंच पर एंट्री मारी है। स्टेज पर ये छोटे-छोटे कलाकार ऐसे गा रहे हैं जैसे न जाने कितने सालों से गाने आ रहे हैं।
शो के एक प्रोमो में पार्टिसिपेट करने वाले बच्चों में 10 साल की उम्र की एक बच्ची गाना गाती नजर आती हैं-‘अजीब दास्तां है ये।’ ये बच्ची बताती है कि 10 साल की उम्र में उसने लता मंगेश्कर को अपना गुरू मान लिया है। इस बच्ची का वीडियो सिंगर और शो की जज रिचा शर्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट से भी शेयर किया है। रिचा ने हैरानी जताते हुए इसे कैप्शन भी दिया है। वीडियो शेयर करते हुए सिंगर लिखती हैं- ‘यकीनन आप कुछ नहीं कह पाएंगे जब आप इस छोटी सी एंजल को गाते हुए सुनेंगे।’ देखें ये वीडियो:-
इस शो में एक बच्ची ने किशोर कुमार के बेहतरीन और सबसे मुश्किल गानों में से एक गाना गाया। जब सबने बच्ची का गाना सुना तो सभी के सभी दंग रह गए। वहीं इस बीच बच्ची ने अपने डांस मूव से भी वहां की ऑडियंस को हैरान कर दिया। बच्ची ने बेहतरीन गाने के साथ स्लो मोशन स्टेप करके सभी जजों को काफी इंप्रेस किया। देखें वीडियो:-