भारतीय टीवी प्रोड्यूसर और एक्टर रघु राम उस वक्त अचानक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर ट्रोल हो गए जब उन्होंने बोलिविया देश के झंडे के साथ भारत के बारे में एक ट्वीट कर दिया। 30 अक्टूबर को किए गए इस ट्वीट में रघु राम ने लिखा- भारत पहले हिंदुओं का था। अब सबका है। जय हिंद! इसके बाद उन्होंने भारत के झंडे की बजाए बोलिविया का झंडा स्माइली के तौर पर लगा दिया। गौरतलब है कि बोलिविया का झंडा भी काफी हद तक भारत के झंडे जैसा ही दिखता है। इसमें नीचे की पट्टी में हरा रंग और ऊपर की में केसरिया रंग होता है। बस बीच में सफेद की जगह पीली पट्टी होती है जिस पर अशोक चक्र की बजाए एक अलग आकृति बनी होती है।
गलत झंडे के साथ यह ट्वीट करने पर रघु को ट्रोल किया जाना शुरू हो गया और तमाम यूजर्स ने स्क्रीन शॉट भेजकर तुम्हें कहा कि कम से कम झंडा तो सही लगाओ। इतना ही नहीं क्योंकि रघु शुरू से ही आम आदमी पार्टी का समर्थन करते रहे हैं तो लोगों ने आम आदमी पार्टी को भी घेरा और एक यूजर ने लिखा- आम आदमी पार्टी पहले सबकी थी और अब &*%$^#%^* की है। लोगों ने रघु के गंजे होने का भी मजाक उड़ाया और लिखा- भाई पहले गंजा था, अब टकला है। एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि दारू पीकर ट्वीटर चलाए थे ना?? इसी तरह के तमाम ट्वीट लोगों ने रघु को रिप्लाई में कर दिए जिसके बाद रघु ने अपना ट्वीट रिमूव कर दिया।
भारत पहले हिन्दुओं का था। अब सबका है। जय हिंद!
— Raghu Ram (@tweetfromRaghu) October 30, 2017
इसके बाद रघु ने कुछ देर बार दोबारा ट्वीट किया लेकिन अबकी बार बिना झंडे वाला स्माइली इस्तेमाल करते हुए। हालांकि लोगों ने उन्हें इस वाले ट्वीट पर भी घेरना जारी रखा। इस ट्वीट को तमाम लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया है। रघु राम लंबे वक्त तक एमटीवी पर आने वाले शो रोडीज का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस शो को होस्ट, प्रोड्यूज और डायरेक्ट किया है। उन्हें अपने इस ट्वीट में इस बात को लिखने पर भी लोगों ने घेरा है कि भारत पहले हिंदुओं का था।