Nimki Vidhayak 9 Sept, Latest Update: शो निमकी विधायक इस वक्त फैंस के बीच छाया हुआ है। शो में जल्द ही निमकी और बब्बू का आमना सामना जो होने वाला है। इस दौरान निमकी विधायक की पिछली सारी जिंदगी उसकी आंखों के सामने घूमने लगेगी। नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि निमकी अनारो देवी से मिलने पागलखाने पहुंचेगी। वहां वह अनारो का दिल बहलाने के लिए उसके साथ खेलने लगेगी।

तभी अनारो खेल खेल में दौड़ने लगेगी और निमकी को गिरा देगी। चोट लगने की वजह से निमकी वहीं गिर जाएगी और अनारो को वापस आने के लिए कहेगी।लेकिन अनारो सुनेगी नहीं और आस्पताल के गेट को पार कर जाएगी। रोड़ पर आते ही अनारो देवी को बब्बू दिख जाएगा। बब्बू यानी मिंटू सिंह। दरअसल, मिंटू अपनी दादी के साथ बाजार आया होता है।

तभी वह पीछे मुड़कर देखता है कि कोई औरत उसकी तरफ तेजी से दौड़ती आ रही है। इसपर वह महिला को रुकने को कहता है लेकिन अनारो रुकती नहीं है और वह तेजी से दौड़ लगाते हुए मिंटू के पास आती है। इस बीच पीछे से एक गाड़ी आती है और अनारो देवी को टक्कर मार जाती है। 

बब्बू तुरंत अनारो के पास पहुंचता है और उसे गोद में लेकर अस्पताल पहुंचता है। इधर निमकी अनारो को ढूंढने बाहर निकल जाती है। जब उसे जानकारी होती है कि एक महिला का एक्सिडेंट हो गया है तो वह घबरा जाती है और अस्पताल की तरफ दौड़ती है। तब तक बब्बू दूसरे गेट की तरफ जा पहुंचता है।

अब शो में काफी इंट्रस्टिंग मोड़ आ गया है। क्या अस्पताल में बब्बू और निमकी की मुलाकात हो पाएगी। अगर हां तो कैसे रिएक्ट करेगी निमकी विधायक। क्या निमकी भी मिंटू को बब्बू समझने की भूल करेगी। यह जानने के लिए शो का ये एपिसोड देखना जरूरी है।

(और Entertainment News पढ़ें)