Nach Baliye 9: कपल डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 शुरू से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा है। शो अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। वहीं अब कंटेस्टेंट भी जहां एक दूसरे को डांस से कड़ी टक्कर दे रहे हैं वहीं जजेज पर वे कई आरोप लगा रहे हैं। पिछले एपिसोड में शो के दौरान ही जोड़ी नंबर 5 यानी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी डांस के बाद मिले कमेंट पर आपत्ति जाताई। अच्छे एक्ट पर भी अच्छे कमेंट्स नहीं मिलने का प्रिंस ने आरोप लगाए और शो को छोड़ने जैसी बात कह डाली। प्रिंस के शो छोड़ने की बात पर सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं। वहीं प्रिंस के शो छोड़ने की बात पर जज अहमद काफी भड़क गए और दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई।
प्रिंस अच्छे मार्क्स नहीं मिलने पर कहते हैं, माफ कीजिएगा सर हम शो छोड़ना चाहते हैं। हम आगे जारी नहीं रख सकते हैं इसे। ऐसा सुनते ही जज अहमद काफी गुस्सा हो गए। प्रिंस अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहते हैं- सर हमें लगता है कि हमारे एक्ट कई बार ज्यादा अच्छे होते हैं और पता नहीं क्यों उस एक्ट पर अच्छे कमेंट्स नहीं आते। प्रिंस ने जैसे ही ये बात बोली अहमद गुस्सेभरे लहजे में कहते हैं, प्रिंस क्या तुम शो से बड़े हो। आपको लगता है आपने लाइफ में सब चीज हासिल कर लिया है। आपने 3 रिएलिटी जीते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि हर रिएलिटी शो में एक तरफ आप ही हों। आप शो छोड़ रहे हैं।
अहमद के गुस्से के बाद प्रिंस भी गुस्सा हो मंच छोड़ जाने लगते हैं। हालांकि इस दौरान युविका प्रिंस को काफी रोकने की कोशिश करती है फिर भी नहीं रुकते हैं। वहीं रवीना भी अहमद को समझाने की कोशिश करती हैं लेकिन वे भी नहीं मानते हैं। बता दें अहमद खान के कहने पर प्रिंस गुस्से में तो चले जाते हैं लेकिन वो बीच में ही वापस आ जाते हैं। प्रिंस के वापस स्टेज पर आने पर अहमद खान सबको हैं कि वो दोनों सभी के साथ प्रैंक कर रहे थे।