Naagin 4 actress : टीवी सीरियल नागिन 4 की नागिन उर्फ निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में रेड कलर की बिकनी में कुछ फोटोज शेयर किये थे। जिसमें उनका एकदम हॉट अंदाज नजर आ रहा है। निया के इन पिक्चर्स को देख कर फैंस उन्हें रेड चिली कह रहे हैं। उनके इस बोल्ड अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में निया रेड बिकनी के साथ रेड लिपिस्टिक में बेहद कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं जिसे देख कर उनके फैंस काफी खुश हैं। बता दें निया शर्मा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस अवतार वाले पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं।
निया ने साल 2010 में काली- एक अग्निपरीक्षा से छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद वो शो बहनें का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, निया को टीवी सीरियल जमाई राजा में अपने कैरेक्टर के लिये काफी फेम मिला था। इस धारावाहिक में वो एक्टर रवि दुबे के साथ नजर आईं थीं। साल 2018 में निया को अर्जुन बिजलानी के अपोजिट शो इश्क में मरजावां में आरोही कश्यप की मुख्य भूमिका में देखा गया था, लेकिन यह शो साल भर के अंदर जून 2019 में खत्म हो गया था। फिलहाल निया टीवी पर नागिन 4 में नजर आ रही हैं जिसे टीवी क्वीन एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस शो में निया के साथ सयंतनी घोष, विजयेंद्र कुमेरिया और जैसमीन भसीन जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
निया शर्मा छोटे पर्दे की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी गिनती हॉट एक्ट्रेसिस में होती है। निया का असली नाम नेहा शर्मा है और वो बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती हैं। निया ने अभी कुछ वक्त पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड अवतार की फोटोज शेयर की थीं।
निया की ये पिक्चर्स उनके न्यू ईयर वेकेशंस की हैं जहां वो रेड बिकनी में रेड हॉट नजर आ रही हैं। वहीं उनके फैंस के प्रति उनकी दीवानगी देखते ही बनती हैं। जिसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को देख कर लगाया जा सकता है। इंस्टा पर निया को कुल 3.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जो किसी भी टीवी सेलिब्रिटी के लिये फॉलोअर्स की एक बड़ी संख्या है।
