Naagin 3: पॉपुलर सुपरनेचुरल टीवी शो ‘नागिन 3’ इस वक्त दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। टीआरपी की रेस में अच्छी रैंकिंग कर रहे टीवी सीरियल ‘नागिन 3’ का एक बड़ा दर्शक वर्ग है। फैन्स इस सीरियल को खासा देखना पसंद करते हैं। शो में शुरुआत में करिश्मा तन्ना नजर आई थीं। नागिन के रूप में करिश्मा को खासा पसंद किया गया था। यूट्यूब पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें रजत टोकस  और करिश्मा तन्ना टीवी सीरियल नागिन 3 के टाइटल सॉन्ग पर डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

शो में इस वक्त टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बेला के किरदार में नजर आ रही हैं।  एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस इस सीरियल में सुरभि के अलावा अनीता हंसनंदानी, पर्ल वी पुरी और रजत टोकस मुख्य भूमिका में हैं। देखें टीवी के शो नागिन 3 का ये गाना:-

बता दें, करिश्मा तन्ना अब तक कई सारे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। करिश्मा फिल्मों में भी किरदार निभा चुकी हैं। करिश्मा फिल्म क्या कूल है हम 3 में विवेक ओबेरॉय के अपोजिट मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। टीवी के एक्टर रजत टोकस भी कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। ‘धर्म-वीर’ और ‘पृथ्वी राज चौहान’ में एक्टर मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। शो धर्म-वीर में रजत टोक के साथ विक्रांत मैसी भी थे। इमैजिन के इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

विक्रांत मैसी अब फिल्मों में नजर आ रहे हैं। फिल्मों के अलावा विक्रांत कई वेबसीरीज में भी बोल्ड अंदाज में दिखाई दिए। विक्रांत फिल्म ‘लिप्सटिक अंडर माय बुरका’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अहम भूमिका निभा चुके हैं।