Mujhse Shaadi Karoge launch: बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद अगर शहनाज गिल के फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं, तो उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं हैं। 17 फरवरी से बिग बॉस सीजन 13 की सबसे बड़ी एंटरटेनर शहनाज गिल एक बार फिर से आपकी टीवी स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं। शहनाज कलर्स पर आने वाले नए शो ‘मुझसे शादी करोगे’ अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस शो में उनके साथ पारस छाबड़ा भी नजर आ रहे हैं। वहीं शो में शहनाज से शादी करने बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी  शो में नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई भी शो में शहनाज और पारस से मिलने पहुंचेंगी।

बता दें शादी के फार्मेट पर बनाए जा रहे इस शो कि आज धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। जहां शहनाज और पारस दोनों ही अपनी शादी के लिए लड़के-लड़की ढूंढते नज़र आए। वहीं इस शो को अभिनेता मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। पहले दिन शो के प्रमोशन के दौरान शहनाज के पास शादी का ऑफर लेकर मशहूर कॉमेडियन बलराज सयाल पहुंचे तो वहीं पारस से शादी के लिए उन्हें इंम्प्रेस करने भी लड़कियां पहुंची।

Live Blog

Highlights

    15:30 (IST)18 Feb 2020
    सिडनाज कैसे करेंगे ऐसे?

    सना और सिद्धार्थ की जोड़ी बिग बॉस में काफी पॉपुलर रही। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दोनोंके नाम का हैशटैग भी बना। फैंस सनाऔर सिद्धार्थ की जोड़ी कोस बहुत पसंदकरते हैं। हालांकि सिडनाज फैंस सना से पूछते फिर रहे हैं कि सिड शहनाज की शादी किसी और से कैसे करवा सकते हैं? तो कई लोग पूछ रहे हैंकि सनासिड के बगैर किसी और से कैसे शादी कर सकती है?

    13:09 (IST)18 Feb 2020
    सना को मिला सरप्राइज, सिद्धार्थ को देख खिल उठीं शहनाज..

    सना को पता नहीं था कि सिड उनके शो ‘मुझसे शादी करोगी’ पर आने वाले हैं, ऐसे में सना की आंखों पर काली पट्टी बांधी गई और उन्हें कुछ लड़कों को छू कर एहसास करने को कहा गया। इन लड़कों के बीच सिद्धार्थ शुक्ला को खड़ा कर दिया गया। सना जब धीरे धीरे सिद्धार्थ के करीब आने लगीं तो उन्हें जाना पहचाना सा अहसास होने लगा। इसके बाद वह बोलीं- ‘ये तो सिड जैसी फीलिंग आ रही है।’

    12:08 (IST)18 Feb 2020
    सना के स्वयंवर में आए सिद्धार्थ!

    Bigg Boss 13 सीजन के अंत के साथ ही शुरू हुआ शहनाज गिल का स्वयंवर। बिग बॉस से बाहर आने और सिद्धार्थ से दूर जाने के बाद Shehnaaz Gill शादी का मन बना चुकी हैं। इस बीच शहनाज तो बेशक सिद्धार्थ को भूल गई हों! लेकिन सिड सना को इस घड़ी में सपोर्ट करने और मिस्टर राइट ढूंढने में उनकी मदद करने आ पहुंचे शहनाज के स्वयंवर। सना के सामने जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला आए सना खुशी के मारे खिलखिलाने लगीं। लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह इमोशनल हो गईं।

    10:48 (IST)18 Feb 2020
    दिल फेंक पारस को दूसरी दुल्हन कंटेस्टेंट भी आ गई पसंद...

    पारस को कंटेस्टेंट के रू में दूसरी दुल्हन कंटेस्टेंट मिलीं मलाइका अरोड़ा जैसे जलवे बिखेरने वालीं अदाकारा। उन्होंने बताय कि वह कम उम्र से ही अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। पारस को उनकी ये क्वॉलिटी बहुत पसंद आई। जिसके बाद उन्होंने पहली कंटेस्टेंट संजना के बाद दूसरी कंटेस्टेंट को घर के अंदर जाने का न्योता दे दिया।  

    09:32 (IST)18 Feb 2020
    पारस की छोली में बिखरी खुशियां!

    पारस छाबड़ा के लिए एक साउथ की एक्ट्रेस आईं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में ही धमाल मचा दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने साउथ में 1 साल के अंदर 40 फिल्में कर ली थीं।  

    09:00 (IST)18 Feb 2020
    जब शो में एंटर हुई Malaika Arora जैसी खूबसूरत लड़की

    मुझसे शादी करोगी शो के पहले दिन पारस और शहनाज खूब मस्ती करते दिखे। एक दूसरे से भी और कंटेस्टेटंट्स के साथ भी। इस बीच मलाइका अरोड़ा जैसी बोल्ड और खूबसूरत कंटेस्टेंट की भी एंट्री हुई। 

    00:44 (IST)18 Feb 2020
    मुझसे शादी करोगे का लॉन्च एपिसोड हुआ खत्म

    पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बिग बॉस के बाद पहले शो मुझसे शादी करोगे का लॉन्च इवेंट शानदार तरीके से खत्म हुआ। इस दौरान पारस ने जहां शादी के लिए दो लड़कियां चुनी तो वहीं शहनाज गिल ने भी शादी के लिए दो लड़काों को सिलेक्ट किया है। आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि शहनाज और पारस आखिर में शादी के लिए किस को चुनते हैं।

    00:01 (IST)18 Feb 2020
    पारस ने चुनी शादी के लिए दूसरी लड़की

    मुझसे शादी करोगे शो में पारस ने अपनी शादी के लिए दूसरी कंटेस्टेंट हीना पांचाल को चुन लिया है। वहीं शहनाज ने भी दो लड़के शादी के लिए चुना था। 

    23:58 (IST)17 Feb 2020
    पारस से शादी करने पहुंची कंटेस्टेंट ने छेड़ी आकांक्षा की बात

    पारस छाबड़ा से शादी के लिए पहुंची दूसरी लड़की हीना पांचाल ने पारस से आकांक्षा पुरी को लेकर सवाल पूछा, कि आकांक्षाा के साथ आपका रिश्ता अब क्या है। इस पर पारस ने कहा कि मेरा उससे ब्रेरअप हो चुका है। 

    23:53 (IST)17 Feb 2020
    पारस ने बताया हीना पांचाल को मलाइका अरोड़ा

    शो में पारस छाबड़ा से शादी के लिए पहुंची कंटेस्टेंट हीना पांचाल को पारस छाबड़ा ने मलाइका अरोड़ा से कंपेयर किया। 

    23:49 (IST)17 Feb 2020
    पारस से शादी के लिए पहुंची दूसरी कंटेस्टेंट

    पारस छाबड़ा से शादी के लिए दूसरी कंटेस्टेंट हीना पांचाल पहुंची हैं। इस दौरान वो डांस करके पारस को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। 

    23:46 (IST)17 Feb 2020
    बलराज ने कहा पंजाब की कैटरीना कैफ से शादी करना चाहता हूं

    मुझसे शादी करोगे शो में पहुंचे बलराज सयाल ने शहनाज से कहा कि मैं पंजाब की कैटरीना कैफ से शादी करना चाहता हूं। वहीं शहनाज ने भी उनको शादी के लिए चुन लिया है। ऐसे सना ने अब तक शादी के लिए दो लड़के चुन लिए हैं।

    23:40 (IST)17 Feb 2020
    शो में शहनाज से शादी के लिए पहुंचे कॉमेडी किंग

    मुझसे शादी करोगे शो में शहनाज गिल से शादी के प्रपोज करने कॉमेडी के बड़े सूरमा बलराज सयाल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शहनाज के गले में जाकर सीधे वरमाला पहना दी है। जिसके बाद शहनाज उन पर तंज कसती नजर आ रही हैं।

    23:34 (IST)17 Feb 2020
    शहनाज गिल-पारस छाबड़ा शो में शादी के लिए चुन रहे पार्टनर

    मुझसे शादी करोगे शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा दोनों ही अपने-अपने लिए पार्टनर चुन रहे हैं। इस दौरान शादी करने की च्वॉइस के तौर पर अब तक शहनाज एक लड़का और पारस एक लड़की को चुन चुके हैं।

    23:23 (IST)17 Feb 2020
    शो में आई पहली कंटेस्टेंट से इंप्रेस हुए पारस छाबड़ा

    मुझसे शादी करोगे शो में आई पहली कंटेस्टेंट संजना गलरानी को पारस ने शादी के लिए चुन लिया है । इस दौरान संजना ने पारस के गाल पर किस भी किया है।

    23:14 (IST)17 Feb 2020
    पारस से शादी के लिए शो में आई पहली कंटेस्टेंट

    मुझसे शादी करोगे शो में पारस छाबड़ा से शादी करने पहुंची  कंटेस्टेंट संजना गलरानी, उन्होंने बताया कि वो साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कहा मुझे पारस बहुत क्यूट लगते हैं। मैं पारस से  शादी करना चाहती हूं।

    23:09 (IST)17 Feb 2020
    शो में हुई पारस छाबड़ा की एंट्री

    मुझसे शादी करोगे शो में अब शहनाज के बाद पारस छाबड़ा की एंट्री हुई है। इस दौरान पारस-शहनाज एक दूसरे से जमकर छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं।

    23:07 (IST)17 Feb 2020
    दूसरे कंटेस्टेट का प्रपोजल सना ने किया रिजेक्ट

    मुझसे शादी करोगी शो में शहनाज से शादी करने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट पहुंचे थे। जिन्हें सना ने साफ तौर पर नाकारते हुए रिजेक्ट कर दिया है।

    23:05 (IST)17 Feb 2020
    शो में सना से शादी के लिए पहुंचे दूसरे कंटेस्टेंट

    मुझसे शादी करोगी शो में शहनाज से शादी करने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। ये वहीं  हैं जिनका यूट्यूब पर पैराशूट लैंड करवाने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

    22:55 (IST)17 Feb 2020
    रोहनप्रीत को सना के लिए चुनने आए शहबाज

    रोहनप्रीत को शहनाज के लिए चुनने सना के भाई शहबाज आए हैं। इस दौरान रोहनप्रीत को शहबाज ने शादी के लिए विकल्प के तौर पर चुन जाने के लिया है। मुझसे शादी करोगी शो के पहले कंटेस्टेंट की हुई शो में एंट्री।

    22:50 (IST)17 Feb 2020
    रोहनप्रीत के गाने से इंम्प्रेस हुई शहनाज

    मुझसे शादी करोगे शो में शादी के लिए शो में उन्हें प्रपोज करने आए उनके पुराने दोस्त रोहनप्रीत ने 'दिल दियां गल्ला' गानें से किया शहनाज को इंप्रेस। 

    22:46 (IST)17 Feb 2020
    शहनाज ने कहा रोहनप्रीत से सीखा गाना

    शहनाज गिल से शादी करने के लिए शो में आए रोहनप्रीत के लिए सना ने कहा कि इनसे मैंने गाना सीखा है। वहीं रोहनप्रीत ने कहा हम साथ में बहुत घूमें फिरे हैं। 

    22:44 (IST)17 Feb 2020
    शहनाज से शादी के लिए आया पहला लड़का

    मुझसे शादी करोगी शो में शहनाज के लिए शादी का प्रपोजल लेकर आए राइजिंग स्टार शो के सिंगर रोहनप्रीत, रोहन शहनाज गिल के दोस्त भी हैं। 

    22:40 (IST)17 Feb 2020
    शहनाज ने शो में कहा मुझे बिग बॉस की याद आ रही है

    मुझसे शादी करोगे शो की शुरुआत में शहनाज गिल ने बताया कि उन्हें बिग बॉस की बहुत याद आ रही है। इस दौरान मनीष पॉल उनसे पूछ रहे हैं कि शादी के लिए आपको कैसा लड़का चाहिए। इसके बाद शहनाज ने कहा शादी के लिए अटेंशन देने वाला लड़का चाहिए। 

    22:36 (IST)17 Feb 2020
    शो में हुई शहनाज गिल की एंट्री

    मुझसे शादी करोगे शो में सबसे पहले शहनाज गिल की एंट्री एक शानदार पर्फोरमेंस के साथ हो रही है। 

    22:32 (IST)17 Feb 2020
    मुझसे शादी करोगे की हुई धमाकेदार शुरुआत

    शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के शो मुझसे शादी करोगी धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। मनीष पॉल शो को होस्ट करते दिख रहे हैं।

    22:23 (IST)17 Feb 2020
    शो में दिखेंगे शहनाज के भाई शहबाज

    मुझसे शादी करोगे शो में शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। इस काम में उनकी मदद के लिए उनके भाई शहबाज भी शो में नजर आएंगे। दिखाए गए प्रोमो वीडियो में शहनाज लड़का देखती हैं इसके बाद अपने भाई शहबाज को बुला कर लड़के से उसकी क्वालिटी पूछती दिख रही हैं।

    22:20 (IST)17 Feb 2020
    मनीष पॉल करेंगे शो होस्ट

    बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के नए शो का नाम 'मुझसे शादी करोगे है' इस शो को जाने-माने टीवी एंकर मनीष पॉल होस्ट करते नजर आएंगे। 

    22:14 (IST)17 Feb 2020
    बिग बॉस के बाद नए अवतार में दिखेंगे पारस-शहनाज

    बिग बॉस 13 खत्म हुए कुछ ही समय हुआ लेकिन शो के दो हिट कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल को एक और नया शो मिल गया है। ये शो कलर्स पर आज से आना है और ये शादी के फार्मेट पर बन रहा है। शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने लिए दुल्हन और दूल्हा ढूंढने निकलेंगे।