Mujhse Shaadi Karoge launch: बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद अगर शहनाज गिल के फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं, तो उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं हैं। 17 फरवरी से बिग बॉस सीजन 13 की सबसे बड़ी एंटरटेनर शहनाज गिल एक बार फिर से आपकी टीवी स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं। शहनाज कलर्स पर आने वाले नए शो ‘मुझसे शादी करोगे’ अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस शो में उनके साथ पारस छाबड़ा भी नजर आ रहे हैं। वहीं शो में शहनाज से शादी करने बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी शो में नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई भी शो में शहनाज और पारस से मिलने पहुंचेंगी।
बता दें शादी के फार्मेट पर बनाए जा रहे इस शो कि आज धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। जहां शहनाज और पारस दोनों ही अपनी शादी के लिए लड़के-लड़की ढूंढते नज़र आए। वहीं इस शो को अभिनेता मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। पहले दिन शो के प्रमोशन के दौरान शहनाज के पास शादी का ऑफर लेकर मशहूर कॉमेडियन बलराज सयाल पहुंचे तो वहीं पारस से शादी के लिए उन्हें इंम्प्रेस करने भी लड़कियां पहुंची।
सना और सिद्धार्थ की जोड़ी बिग बॉस में काफी पॉपुलर रही। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दोनोंके नाम का हैशटैग भी बना। फैंस सनाऔर सिद्धार्थ की जोड़ी कोस बहुत पसंदकरते हैं। हालांकि सिडनाज फैंस सना से पूछते फिर रहे हैं कि सिड शहनाज की शादी किसी और से कैसे करवा सकते हैं? तो कई लोग पूछ रहे हैंकि सनासिड के बगैर किसी और से कैसे शादी कर सकती है?
सना को पता नहीं था कि सिड उनके शो ‘मुझसे शादी करोगी’ पर आने वाले हैं, ऐसे में सना की आंखों पर काली पट्टी बांधी गई और उन्हें कुछ लड़कों को छू कर एहसास करने को कहा गया। इन लड़कों के बीच सिद्धार्थ शुक्ला को खड़ा कर दिया गया। सना जब धीरे धीरे सिद्धार्थ के करीब आने लगीं तो उन्हें जाना पहचाना सा अहसास होने लगा। इसके बाद वह बोलीं- ‘ये तो सिड जैसी फीलिंग आ रही है।’
Bigg Boss 13 सीजन के अंत के साथ ही शुरू हुआ शहनाज गिल का स्वयंवर। बिग बॉस से बाहर आने और सिद्धार्थ से दूर जाने के बाद Shehnaaz Gill शादी का मन बना चुकी हैं। इस बीच शहनाज तो बेशक सिद्धार्थ को भूल गई हों! लेकिन सिड सना को इस घड़ी में सपोर्ट करने और मिस्टर राइट ढूंढने में उनकी मदद करने आ पहुंचे शहनाज के स्वयंवर। सना के सामने जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला आए सना खुशी के मारे खिलखिलाने लगीं। लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह इमोशनल हो गईं।
पारस को कंटेस्टेंट के रू में दूसरी दुल्हन कंटेस्टेंट मिलीं मलाइका अरोड़ा जैसे जलवे बिखेरने वालीं अदाकारा। उन्होंने बताय कि वह कम उम्र से ही अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। पारस को उनकी ये क्वॉलिटी बहुत पसंद आई। जिसके बाद उन्होंने पहली कंटेस्टेंट संजना के बाद दूसरी कंटेस्टेंट को घर के अंदर जाने का न्योता दे दिया।
पारस छाबड़ा के लिए एक साउथ की एक्ट्रेस आईं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में ही धमाल मचा दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने साउथ में 1 साल के अंदर 40 फिल्में कर ली थीं।
मुझसे शादी करोगी शो के पहले दिन पारस और शहनाज खूब मस्ती करते दिखे। एक दूसरे से भी और कंटेस्टेटंट्स के साथ भी। इस बीच मलाइका अरोड़ा जैसी बोल्ड और खूबसूरत कंटेस्टेंट की भी एंट्री हुई।
पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बिग बॉस के बाद पहले शो मुझसे शादी करोगे का लॉन्च इवेंट शानदार तरीके से खत्म हुआ। इस दौरान पारस ने जहां शादी के लिए दो लड़कियां चुनी तो वहीं शहनाज गिल ने भी शादी के लिए दो लड़काों को सिलेक्ट किया है। आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि शहनाज और पारस आखिर में शादी के लिए किस को चुनते हैं।
मुझसे शादी करोगे शो में पारस ने अपनी शादी के लिए दूसरी कंटेस्टेंट हीना पांचाल को चुन लिया है। वहीं शहनाज ने भी दो लड़के शादी के लिए चुना था।
पारस छाबड़ा से शादी के लिए पहुंची दूसरी लड़की हीना पांचाल ने पारस से आकांक्षा पुरी को लेकर सवाल पूछा, कि आकांक्षाा के साथ आपका रिश्ता अब क्या है। इस पर पारस ने कहा कि मेरा उससे ब्रेरअप हो चुका है।
शो में पारस छाबड़ा से शादी के लिए पहुंची कंटेस्टेंट हीना पांचाल को पारस छाबड़ा ने मलाइका अरोड़ा से कंपेयर किया।
पारस छाबड़ा से शादी के लिए दूसरी कंटेस्टेंट हीना पांचाल पहुंची हैं। इस दौरान वो डांस करके पारस को इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हैं।
मुझसे शादी करोगे शो में पहुंचे बलराज सयाल ने शहनाज से कहा कि मैं पंजाब की कैटरीना कैफ से शादी करना चाहता हूं। वहीं शहनाज ने भी उनको शादी के लिए चुन लिया है। ऐसे सना ने अब तक शादी के लिए दो लड़के चुन लिए हैं।
मुझसे शादी करोगे शो में शहनाज गिल से शादी के प्रपोज करने कॉमेडी के बड़े सूरमा बलराज सयाल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शहनाज के गले में जाकर सीधे वरमाला पहना दी है। जिसके बाद शहनाज उन पर तंज कसती नजर आ रही हैं।
मुझसे शादी करोगे शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा दोनों ही अपने-अपने लिए पार्टनर चुन रहे हैं। इस दौरान शादी करने की च्वॉइस के तौर पर अब तक शहनाज एक लड़का और पारस एक लड़की को चुन चुके हैं।
मुझसे शादी करोगे शो में आई पहली कंटेस्टेंट संजना गलरानी को पारस ने शादी के लिए चुन लिया है । इस दौरान संजना ने पारस के गाल पर किस भी किया है।
मुझसे शादी करोगे शो में पारस छाबड़ा से शादी करने पहुंची कंटेस्टेंट संजना गलरानी, उन्होंने बताया कि वो साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कहा मुझे पारस बहुत क्यूट लगते हैं। मैं पारस से शादी करना चाहती हूं।
मुझसे शादी करोगे शो में अब शहनाज के बाद पारस छाबड़ा की एंट्री हुई है। इस दौरान पारस-शहनाज एक दूसरे से जमकर छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं।
मुझसे शादी करोगी शो में शहनाज से शादी करने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट पहुंचे थे। जिन्हें सना ने साफ तौर पर नाकारते हुए रिजेक्ट कर दिया है।
मुझसे शादी करोगी शो में शहनाज से शादी करने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। ये वहीं हैं जिनका यूट्यूब पर पैराशूट लैंड करवाने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था।
रोहनप्रीत को शहनाज के लिए चुनने सना के भाई शहबाज आए हैं। इस दौरान रोहनप्रीत को शहबाज ने शादी के लिए विकल्प के तौर पर चुन जाने के लिया है। मुझसे शादी करोगी शो के पहले कंटेस्टेंट की हुई शो में एंट्री।
मुझसे शादी करोगे शो में शादी के लिए शो में उन्हें प्रपोज करने आए उनके पुराने दोस्त रोहनप्रीत ने 'दिल दियां गल्ला' गानें से किया शहनाज को इंप्रेस।
शहनाज गिल से शादी करने के लिए शो में आए रोहनप्रीत के लिए सना ने कहा कि इनसे मैंने गाना सीखा है। वहीं रोहनप्रीत ने कहा हम साथ में बहुत घूमें फिरे हैं।
मुझसे शादी करोगी शो में शहनाज के लिए शादी का प्रपोजल लेकर आए राइजिंग स्टार शो के सिंगर रोहनप्रीत, रोहन शहनाज गिल के दोस्त भी हैं।
मुझसे शादी करोगे शो की शुरुआत में शहनाज गिल ने बताया कि उन्हें बिग बॉस की बहुत याद आ रही है। इस दौरान मनीष पॉल उनसे पूछ रहे हैं कि शादी के लिए आपको कैसा लड़का चाहिए। इसके बाद शहनाज ने कहा शादी के लिए अटेंशन देने वाला लड़का चाहिए।
मुझसे शादी करोगे शो में सबसे पहले शहनाज गिल की एंट्री एक शानदार पर्फोरमेंस के साथ हो रही है।
शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के शो मुझसे शादी करोगी धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। मनीष पॉल शो को होस्ट करते दिख रहे हैं।
मुझसे शादी करोगे शो में शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। इस काम में उनकी मदद के लिए उनके भाई शहबाज भी शो में नजर आएंगे। दिखाए गए प्रोमो वीडियो में शहनाज लड़का देखती हैं इसके बाद अपने भाई शहबाज को बुला कर लड़के से उसकी क्वालिटी पूछती दिख रही हैं।
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के नए शो का नाम 'मुझसे शादी करोगे है' इस शो को जाने-माने टीवी एंकर मनीष पॉल होस्ट करते नजर आएंगे।
बिग बॉस 13 खत्म हुए कुछ ही समय हुआ लेकिन शो के दो हिट कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल को एक और नया शो मिल गया है। ये शो कलर्स पर आज से आना है और ये शादी के फार्मेट पर बन रहा है। शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने लिए दुल्हन और दूल्हा ढूंढने निकलेंगे।