टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी नेचुरल ब्यूटी और परफेक्ट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम में वह अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ ही उन्हें सोशल मीडिया में भी लाखों चाहने वाले हैं। मौनी जब भी अपने फैंस से मिलती हैं, हर कोई उनसे एक ही सवाल करता है वह इतनी परफेक्ट कैसे हैं? उनके पास टैलेंट के साथ साथ सुंदरता भी है। वहीं वह एक दम फिट हैं। आखिर वह अपनी बॉडी को कैसे मेंटेन कर के रखती हैं। मौनी के लिए परफेक्ट बने रहना एक आर्ट है।

उनकी लाइफ में डांस बहुत मायने रखता है इसलिए वह वर्क-आउट के तौर पर डांस करना पसंद करती हैं। वहीं वह एक्सरसाइज भी करती हैं। लेकिन जब भी वक्त मिलता है तभी वह डांस करना शुरू कर देती हैं। इससे उनकी बॉडी को भी फायदा मिलता है और उन्हें अंदर से सुकून भी मिलता है। वह बताती हैं कि डांस उनकी रूह है। वह डांस से अपने सारे दिन भर की थकान हो मिटा लेती हैं। हाल ही में मौनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आईं।

मौनी फिट रहने के लिए योगा भी करती हैं। उन्हें मेडीटेशन करना भी अच्छा लगता है। मौनी कहती हैं कि अच्छी स्किन के लिए वह खूब पानी पीती हैं। वहीं मेटाबोलिजम ठीक रखने के लिए वह हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं। वह कहती हैं कि कुछ लोग समझते हैं कि डाइट करने से वह पतले हो जाएंगे इसके चलते वह खाना पीना बंद कर देते हैं, यह ठीक नहीं है। वहीं प सीना बहाने के लिए डांस करें इससे मनोरंजन भी होगा और एक्सरसाइज भी हो जाती है। वह कहती हैं अपने इंट्रस्ट के हिसाब से ही लोगों को काम करना चाहिए। अगर उन्हें डांस पसंद है तो वह डांस कर के फिट रह सकते हैं। अगर उन्हें योगा पसंद हैं तो वह योगा कर के बॉडी मेंटेन कर सकते हैं।

And then we stretch

A post shared by mon (@imouniroy) on

My mouni and adaaTeam #mouni #mouniroy__adaakhan #adaa #adaakhann

A post shared by mouni roy (@mouniroy__adaakhan) on