मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इसके चलते मिलिंद और अंकिता की शादी की खूब सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की जा रही हैं। वहीं इस खुशी के मौके पर अंकिता और मिलिंद साथ में डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल के कई सारे वीडियोज भी सामने आए हैं जिसमें दोनों साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक ये तस्वीरें शादी से पहले हल्दी और मेहंदी की हैं। इस दौरान मिलिंद और अंकिता डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
पहली वीडियो में मिलिंद और गर्लफ्रेंड अंकिता ‘तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियाना’ गाने पर थिरक रहे हैं। मिलिन ने इस दौरान ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना हुआ है। वहीं अंकिता ने भी प्रिटी पिंक साड़ी पहनी हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो दूसरे वीडियो में अंकिता और मिलिंद ‘बनजा तू मेरी रानी’ गाने में एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। मिलिंद इस दौरान अंकिता को बाहों में पकड़ कर डांस कर रहे हैं।
माना जा रहे हैं कि ये वीडियो दोनों की शादी की हल्दी रस्म की है। इस वीडियो में अंकिता ने येलो कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं उन्होंने फूलों की बालियां और हार पहने हुए हैं और साथ में गॉगल्स लगाए हुए हैं। इधर, मिलिंद ने भी व्हाइट धोती और कुर्ता पहना हुआ है, जिसमें मिलिंद बहुत स्मार्ट लग रहे हैं।
Watch: #MilindSoman and #AnkitaKonwar shake a leg at their rumoured wedding ceremony in Alibaug pic.twitter.com/DuLufBHXkX
— ETimes (@etimes) April 21, 2018
बता दें, मिलिंद और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच तकरीबन उनकी आधी उम्र का फासला है। लेकिन प्यार के मामले में एक सिर्फ एक नंबर होता है यह मिलिंद और अंकिता के बीच देखने को मिला। मिलिंद और अंकिता की शादी की रस्मों की ये तस्वीरें उनके दोस्तों द्वारा शेयर की जा रही हैं। आप भी देखिए।