जोया अख्तर, गौरी शिंदे, किरण राव जैसी बड़ी महिला फिल्म मेकर एक साथ मिलकर सेक्शुअल हैरासमेंट का शिकार हुईं पीड़ितों को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। ऐसे में ये सभी फिल्म मेकर्स इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए कह रही हैं। इसके चलते 11 नामी महिलाओं ने मिलकर सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें इनके नाम के साइन हैं। इस नोट में लिखा गया है कि ये महिलाएं इंडस्ट्री में ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगी जो दागदार होंगे या जिसपर हैरासमेंट का आरोप सच साबित होगा।
इन नोट पर अलंकृता श्रीवास्तव, गौरी शिंदे, किरण राव, कोंकणा सेन शर्मा, मेघना गुलजार, नंदिता दास, नित्या मेहरा, रीमा कगटी, रुची नारायण, सोनाली बोस और जोया अख्तर के साइन हैं। नोट में लिखा गया है- ‘एक महिला और फिल्ममेककर होने के नाते हम सभी महिलाएं मिलकर मीटू मूवमेंट को सपोर्ट करती हैं। हम एकजुट होकर उन सभी महिलाओं के साथ खड़ी हैं जिन्होंने सच में इतना कुछ सहा है और इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटा कर सबके सामने अपनी बात रखी है। हमारी ओर से इन सभी को सम्मान और सराहना दी जाती है। यह एक बड़ा बदलाव है।’
#metooindia pic.twitter.com/19a6Duj6IR
— Konkona Sensharma (@konkonas) October 14, 2018
नोट में आगे लिखा गया है, ‘हम सब काम की जगह (वर्कप्लेस) पर जागरूकता फैलाने, समानता का अधिकार और ऐसा परिवेश बनाने में मदद कर रहे हैं। ऐसे में हमें इस बात के लिए भी राजी होना है कि हम ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करेंगे जिनपर ये आरोप सिद्ध हुए होंगे। हमारी इंडस्ट्री के सभी लोगों से ये दरख्वास्त है कि वह भी ऐसा ही करें।’
https://twitter.com/aamir_khan/status/1050068184995426306?