अपनी मां के देहांत के चलते घर से बाहर गए मनु आखिरकार लौट आए हैं। मनु को प्रियंका जग्गा के साथ सिक्रेट रूम में रखा गया है। सिक्रेट रूम से मनु प्रियंका के साथ घर वालों पर नजर रखते हैं। मनु मोना और मनवीर में हुए झगड़े को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। मोना के मनवीर से तेज आवाज में बात करने को लेकर वो काफी नराजगी जताते हैं। मनु पंजाबी सीक्रेट रूम में आने से वैसे प्रियंका जग्गा काफी खुश नजर आती है और धीरे धीरे वो मनु को मोना के खिलाफ भड़काते हुए भी नजर आती हैं। जब मनु पंजाबी प्रियंका को अपनी मां के देहांत के बारे में बताते हैं तो प्रियंका मनु को गला लगाकर दिलासा देती है। मनु बताते हैं उनकी मां को हार्ट की समस्या थी। इसके अलावा घर के अंदर घरवाले प्रियंका के जाने के बाद उसके बारे में काफी बाते करते दिखाई देते हैं।
#ManuPunjabi & #PriyankaJagga find out shocking truths about their close ones in #BB10 from the secret room!#video https://t.co/hUNBAC05Jx
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 12, 2016
स्वामी ओम बेहद भावुक होकर बिग बॉस से प्रियंका को वापस लाने की अपील करते हैं। स्वामी ओम प्रियंका जग्गा कोपुराने जन्म की बेटी तक बता देते हैं और कहते हैं कि उन्हें आज तक किसी से प्रेम नहीं मिला जो प्रियंका से मिला। इसके अलावा मोनालीसा और गौरव भी आपस में कुछ बात करते नजर आते हैं। गौरव और मोनालिसा में धीरे धीरे दोस्ती बढ़ रही है जिससे गौरव थोड़े असहज नजर आते हैं। मोना और गौरव आने वाले एपिसोड में बॉथ टब में भी साथ नजर आएंगे। जिसे देख मनु थोड़ा परेशान होने वाले हैं।

