‘जी टीवी‘ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि जूलरी की शॉप पर कुछ लुटेरे शॉप को लूटे के लिए आ जाते हैं। इधर अभि शॉपकीपर से प्रज्ञा के गले से मंगलसूत्र उतारने को कहता है। शॉपकीपर के पूछने पर तनु कहती है कि अभि की शादी प्रज्ञा से नहीं उससे हो रही है। इस पर वो पूछता है कि जब अभि की शादी तनु से हो रही है तो उन्होंने प्रज्ञा को मंगलसूत्र क्यों पहनाया। अभि उसे बताता है कि वो उसकी बेस्ट फ्रेंड है। तभी वो लुटेरे वहां आकर शॉपकीपर को गन की नोक पर लेकर उन्हें वहां से दूसरी तरफ ले जाते हैं। वो अभि और प्रज्ञा को भी गन की नोक पर ले लेते हैं। सारे ग्राहक डरकर मदद के लिए चिल्लाने लगते हैं। वे तनु को भी हाथ खडे करके साईड में कर देते हैं। प्रज्ञा के पास पूरब का फोन आता है। वो चुपके से उससे बात करती है और उसे मदद करने के खयाल से उसे स्टोर की अड्रेस बताती है। पूरब घर पर आकर दादी को सारी बातें बताता है। दादी सारी बातें सुन कर काफी परेशान हो जाती है। मिताली सोचती है कि काश वो भी उस स्टोर पर होती तो वो भी वहां से सारे गहने उठा लेती। दासी उन्हें ये सोचते देखकर कहती है कि प्रज्ञा और अभि वहां मुसीबत में है और वे यहां ऐसी बातें कर रही हैं।
[jwplayer BBu2Fiyc]
तनु, प्रज्ञा को वहां न देखकर अभि से उसके बारे में पूछती है। अभि को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं होता है। तनु, प्रज्ञा को किसी से फोन पर बातें करते हुए देखती है। वो अभि को बताती है। अभि उसे देखकर डर जाता है कि अगर गुंडों ने उसे देख लिया तो वो उसे गोली मार देंगे। प्रज्ञा पुलिस को भी फोन कर के सारी बातें बता देती है। तनु, प्रज्ञा से पीछा छुड़वाने के लिए वो गुंडे को प्रज्ञा की तरफ इशारा कर देती है। गुंडे आकर प्रज्ञा को पकड़ लेते हैं। अभि उन्हें रोकने की कोशिश करता है लेकिन कोई उनकी बात नहीं सुनता हैं। वे गुंडे आपस में प्रज्ञा को मारने की बात करते हैं। वो तनु को भी पकड़ लेते हैं। अभि सोचता है कि एक तरफ प्रज्ञा है और एक तरफ तनु है तो वो किसे पहले बचाए। तभी वहां पुलिस आ जाती है। अभि दोनों से कहता है कि वे परेशान ना हों वो दोनों को बचा लेगा। पुलिस, गुंडों को वॉर्न करती है वे अगर सरेंडर कर देंगे तो सरकार उन्हें कुछ रियायत देंगी। पुलिस अंदर जाने वाली होती हैं लेकिन पूरब उन्हें रोकता है कि उनके लोग अंदर हैं और उन्हें खतरा हो सकता है। पुलिस उसकी बात को नहीं मनाती है। इधर गुंडे, प्रज्ञा से कहते हैं कि उसके एक फोन कॉल की वजह से उनका प्लान फेल हो गया है तो अब वे उसे नहीं छोड़ेंगे।
Read Also: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस आलिया ने केरला में मनाया अपने पति का पहला बर्थडे, देखें बिकिनी