‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो’ कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि अभि की दादी, दासी से कहती है कि अभि को शादी की कोई कसमें याद नहीं है फिर भी वो अपना प्यार निभा रहा है। वो कहती है कि उसके दिल में आज भी प्रज्ञा के लिए प्यार का एहसास है। वो कहती है कि अभि ने यह बात आलिया और तनु को भी बता दी है। उन्होंने कहा कि अभि जल्दी ही प्रज्ञा को घर भी लेकर आएगा। अभि को सरला की बातें याद आती हैं। उसे रास्तें में एक कपल को देखकर उसे प्रज्ञा को काफी मिस करता है। वो प्रज्ञा को लेने जाता है और इस बात से काफी खुश भी होता है। वो सोचता है कि सरला आंटी ने अच्छा ही किया जो उसे डांटा। अभि रास्ते में प्रज्ञा को सॉरी बोलने के लिए फूल लेता है। तनु, आलिया के पास आकर दादी की बातें बताती हैं। वो कहती है कि दादी, प्रज्ञा को घर पर लाना चाहती है। आलिया कहती है कि दादी बूढ़ी हो चुकी है और उनके बोलने से प्रज्ञा इस घर की बहू नहीं बन सकती है। तनु कहती है कि अभि ने अपनी जान पर खेल कर प्रज्ञा को बचाया। वो कहती है कि वो अब प्रज्ञा और अभि के रिश्ते को तोड़ कर रहेगी।
पूरब, पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा की बेल करवाता है। वो जेल से छूट कर आती है। प्रज्ञा, अपनी मां के साथ घर को आती है।
तनु कहती है कि उसकी जिंदगी का लक्ष्य अब प्रज्ञा की मौत है। वो निखिल से अभि के बारे में बातें करती है। वो कहती है कि वो उसकी हेल्प करने आई है। निखिल उससे पूछता है कि इसमें उसकी क्या फायदा है। तनु उसे कहती है कि वो उसे दोबारा अधूरा काम पूरा करने का काम देना चाहती है। वो कहती है कि वो प्रज्ञा को मरवाना चाहती है और चाहती है कि प्रज्ञा की जान वही ले।
अभि जेल में प्रज्ञा से मिलने जाता है। वहां उसे पता चलता है कि वो वहां से छूट कर चली गई है। वो सोचता है कि वो उसे सॉरी बोलने में लेट हो गया। वो उसके घर जाने की सोचता है। तनु उससे फोन पर बात करती है। वो निखिल को बताती है कि प्रज्ञा घर जा रही है तो उसे मारने का ये अच्छा मौका हो सकता है।
Read Also: कुमकुम भाग्य 4 नवंबर फुल एपिसोड: अभि से मिलने पहुंची प्रज्ञा की मां, जमकर सुनाया बुरा-भला