जी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कुमकुम भाग्य में आपने देखा कि दादी और दासी प्रज्ञा से कहती हैं कि वो जाकर अभि के लिए अपनी लड़ाई लड़े और जीत कर आए। तनु, अभि को उसके ऑफिस के पेपर्स ढ़ूंढ़ कर देती है लेकिन वो सही पेपर ढ़ूंढ़ कर नहीं दे पाती है। वो कोई भी काम सही ढ़ंग से नहीं करती है। तभी वहां प्रज्ञा आती है। वो कहती है कि उसे पेपर्स के सीक्वेंस पता है तो वो अरेंज कर सकती है। लेकिन अभि कहता है कि उसकी कोई जरुरत नहीं है वो खुद ही कर लेगा। प्रज्ञा उसे कॉफी देती है। लेकिन अभि कहता है कि वो उसके हाथों से कॉफी भी नहीं ले सकता है। वो कहता है कि तनु को किचन में ले जाकर उसे कॉफी बनाना सिखा दे क्योंकि वो तनु के हाथ से ही कॉफी पीयेगा। तनु को किचन में प्रज्ञा सिखाती है लेकिन तनु उसकी कोई बात नहीं मानती है फाईनली प्रज्ञा को ही कॉफी बनानी पड़ती है। तनु उसे कहती है कि उसका इस घर से आखिरी दिन है तो वो उसे कॉफी पिलाए और यहां से चली जाए। बाद में कॉफी उतारने में तनु का हाथ जल जाता है। वो गुस्से में अभि के पास प्रज्ञा की शिकायत करने जाती है। आलिया, पूरब से मिलकर उसे कहती है कि उसकी बातों से उसे फिर से उससे प्यार होने लगा। पूरब उसे धमकी देता है उसकी खुशी ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है। पूरब, प्रज्ञा के पास किचन में आकर पूछता है कि वो यहां क्या कर रही है।

वो बताती है कि उसकी वजह से आज उसकी ये हालत हो गई है। वो कहती है कि वो अब अभि की फेवरेट कॉफी भी नहीं बना सकती है क्योंकि अभि ने ये काम भी अब तनु को दे दिया है। वो कहती है कि इतनी मुश्किल से उसने अभि के मन में थोड़ी जगह बनाई थी वो भी चली गई और बाकी बची जगह वो तनु ले गई। तभी वहां अभि आ जाता है। वो पूरब को वहां किचन में प्रज्ञा के साथ देखकर जलता है। पूरब बाद में प्रज्ञा से कहता है कि जब तक अभि उन दोनों से जलता रहेगा उनके लिए उम्मीद कायम रहेगी। पूरब कहता है कि वो अभि को सम्हालेगा और प्रज्ञा, तनु को सम्हाले। पूरब, अभि के पास जाता है वो उसे उसके म्युजिक कॉंट्रैक्ट के लिए बात करता है लेकिन अभि उसे करने से मना कर देता है। पूरब उसे नाराज देखकर उसे पूछती है कि वो ऐसा क्यों कर रहा है। अभि उससे कहता है कि वो उसकी सेक्रेटरी के साथ अफेयर कैसे कर सकता है। पूरब के पूछने पर अभि कहता है कि उसके दिल में प्रज्ञा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। पूरब, अभि को बताता है कि निकिता का असली नाम प्रज्ञा है, उसने किसी वजह से अपनी नाम बदल लिया था। अभि ये सुन कर परेशान हो जाता है।

Read Also: कुमकुम भाग्य 4 जनवरी 2017 फुल एपिसोड: आलिया ने प्रज्ञा को दी धमकी, कहा वो उसे बर्बाद कर देगी