‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि अभि के घर पर राज, मिताली के बच्चे बबली की बर्थडे पार्टी चल रही है। वहां प्रज्ञा के घरवाले भी आते हैं। आलिया, तनु से कहती है कि वो प्रज्ञा को नौकर बनाना चाहती थी तो अभी मौका है और वो प्रज्ञा को कुछ खाना लाने के लिए ऑर्डर कर सकती है। वे प्रज्ञा से कहते हैं कि उसे खुद भी पता नहीं है कि उसका बॉयफ्रेंड कौन है। वो कहते हैं कि उन दोनों ने उसके लिए और भी प्लान बनाए हैं। वो कहती है कि उन्हें उसकी मां की चिंता हो रही है कि उन्हें जब पता चलेगा तो उनका क्या होगा। दादी और दासी, सरला से कहती हैं कि उनके पास आलिया और तनु के खिलाफ कोई सबूत नहीं है इसलिए वो कुछ नहीं कर सकती हैं। आलिया और तनु के पास आकर सरला, प्रज्ञा को वहां से खींच कर ले जाती हैं।

वो प्रज्ञा से कहती हैं कि अगर डॉक्टर यहां नहीं भी आए तो भी उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। वहां अभि आता है और वो उनसे कहता है कि वो प्रज्ञा को डांट तो नहीं रही है। दादी, अभि और प्रज्ञा को साथ में खुश देखकर  भगवान को आशीर्वाद देती है। इधर आलिया, निखिल को प्रज्ञा को मारने के लिए गाईड करती है। आलिया की प्लानिंग ये है कि निखिल, प्रज्ञा के करीब जाए और फिर वे दोनों इस बात का अनाउंस कर देंगी कि निखिल ही उसका बॉयफ्रेंड है। उनकी सारी बातें दादी सुन लेती हैं और फिर वो दासी से ये बात शेयर करती हैं। वे प्रज्ञा को इस बात के लिए सचेत करना चाहते हैं लेकिन घर के बच्चे आकर प्रज्ञा को डांस करने के लिए खींच कर ले जाते हैं। अभि उन बच्चों को आकर रोक लेता है और प्रज्ञा को डांस करने से मना कर देता है। बच्चे, प्रज्ञा को चाची कह कर बुलाते हैं इस पर अभि उन्हें ये कहने से मना कर देता है। दादी उन्हें आकर कहती है कि वो इस बात का बुरा ना माने क्योंकि बच्चों को कुछ पता नहीं होता। केक कटिंग सेरेमनी में बच्चे प्रज्ञा को भी स्टेज पर ले जाते हैं। दादी, पूरब को आलिया का प्लान बताती है और वो उसे कहती है कि अब वो ही उनके प्लान को फेल कर सकता है।

Read Also: कुमकुम भाग्य 28 नवंबर 2016 फुल एपिसोड: डॉक्टर ने सरला को बताया प्रज्ञा की रिपोर्ट का सच