‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि अभि, प्रज्ञा से कहता है कि वो उसे छोड़कर  बिना बताए कहां चली गई थी। वो ये भी कहता है कि जब वो उसके साथ रहती है तो उसका कोई काम नहीं हो पाता है और वो उसे काफी याद करता रहता है। तनु भी उन दोनों के बीच आ जाती है। अभि तनु से कहता है कि प्रज्ञा उसे एक कविता सुना रही थी। तनु उससे पूछती है कि वो उसे कैसी कविता सुना रही थी। प्रज्ञा उसे कहती है कि वो जो कविता सुना रही थी उसका नाम था हमारा रिश्ता। तनु उससे कहती है कि उससे नहीं बल्कि वो अभि से पूछ रही थी। प्रज्ञा उसे कहती है कि अभि उसेक साथ संगीत करके भी मुझे ढ़ूंढ़ रहे थे। तभी वहां आलिया आती है। वो तनु से कहती है कि कि वो ज्यादा परेशान न हो। क्योंकि जैसे एक भिखारी की हालत होती है वैसे ही प्रज्ञा की हालत है। और जो भी हो अभि हाथ तो उसके ही आया। दादी, पूरब और प्रज्ञा को एक साथ देखकर कहती है कि उन दोनों के घर का रास्ता तो बिल्कुल विपरित है तो वे दोनों यहां एक साथ कैसे आ गए। आलिया घर पर सभी को कुछ सरप्राईज देने वाली है। दादी उनसे कहती है कि आलिया के सरप्राईज के बारे में क्या उसे कुछ आइडिया है। तनु और पूरब उन्हें कहते हैं कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है और वैसे भी उसके पास सरप्राईज के लिए कुछ होगा भी नहीं।

आलिया सभी को संबोधित करते हुए कहती है क वो अभि के संगीत पर उसे कुछ सरप्राईज गिफ्ट करना चाहती है। वो कहती है कि वो अपने भाई और फैमिली की फोटोज और क्लिपिंग बनाई है जिसे देखकर वो काफी सरप्राईज होंगे। वीडियो में वो अभि के बचपन की तस्वीरें दिखाती है। इसके बाद ही स्क्रीन पर पूरब और प्रज्ञा की वीडियो आती है। सभी उसे देखकर चौंक जाते हैं। दादी, आलिया को वीडियो बंद करने को कहती है लेकिन आलिया कहतीत है कि सबको ये वीडियो देखना है और उसे जानना है कि प्रज्ञा ये सब कर क्या रही है। पूरब, अभि से कहता है कि ये सब बकवास है। लेकिन आलिया बीच में आकर उसे कहती है कि वो बस अच्छा बनने का नाटक करता है लेकिन वो रियल में ऐसा ही है। वो कहती है कि वो उसे मन ही मन में चाहती थी लेकिन उसका अफेयर इस निकिता के साथ चल रहा है। पूरब अपनी सफाई में कुछ कह नहीं पाता है। दादी, प्रज्ञा से कहती हैं कि जो भी सच है वो सभी के सामने बता दे। आलिया, प्रज्ञा और पूरब दोनों को सभी के सामने जलील करती है। प्रज्ञा भी उसका साथ देती है। वो कहती है कि पूरब ने एक दोस्त बनकर और प्रज्ञा, अभि की सेक्रेटरी बन कर उन्हें धोखा दे रही है।

Read Also: कुमकुम भाग्य 29 दिसंबर फुल एपिसोड: पूरब ने प्रज्ञा को गुंडों से बचाया