‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि दासी और दादी मिलकर तनु का मजाक बनाते रहते हैं। तभी वहां अभि, बेहोश प्रज्ञा को गोद में उठा कर लेकर आता है। वो आलिया को डॉक्टर को कॉल करने को कहता है। दादी के पूछने पर अभि बताता है कि रास्ते में वो कार में बेहोश हो गई। डॉक्टर प्रज्ञा का चेकअप करने के बाद बताती हैं कि प्रज्ञा मां बनने वाली है। डॉक्टर के पूछने पर कि वो अभि की क्या लगती है, आलिया कहती है कि वो अभि की सेक्रेटरी है। अभि डॉक्टर की बात सुन कर काफी शॉक में चला जाता है। आलिया के पूछने पर तनु कहती है कि उसे नहीं पता कि ये सब क्या है। ये तो अभि को पता होना चाहिए जो हमेशा उसके साथ रहता है। अभि बताता है कि इस बारे में उसकी कभी प्रज्ञा से बात नहीं हुई। तनु कहती है कि उसका कोई बॉयफ्रेंड या पति नहीं है तो वो प्रेगनेंट कैसे हुई। प्रज्ञा के होश आने पर डॉक्टर अभि को उससे मिलने की सलाह देती है। लेकिन दादी उसे रोक कर खुद प्रज्ञा से मिलती है। प्रज्ञा, दादी से कहती है कि उसे समझ नहीं आ रहा है लेकिन उसे काफी कमजोरी हो रही है। दादी कहती है कि वो खुद का ध्यान सही से रख नहीं रही है या फिर उसे कुछ अलग ही फीलींग आ रही है। प्रज्ञा, उनसे पूछती है कि डॉक्टर ने क्या कहा है। दादी के बताने पर प्रज्ञा बताती है कि ये झूठ है ऐसा उसके साथ कभी कुछ नहीं हुआ है।
तनु, प्रज्ञा की बात से काफी स्ट्रेस्ड हो जाती है। वो ये सोच कर रोना शुरु कर देती है कि अब तो अभि की शादी प्रज्ञा से हो जाएगी। आलिया उसे बताती है कि दरअसल डॉक्टर का बयान बना बनाया था। वो कहती है कि उसी ने डॉक्टर को ऐसा कहने को कहा था ताकि घरवालों के सामने वो सबकी नजरों से गिर जाए। उसने बताया कि डॉक्टर पहले तो ऐसा करने के लिए मान नहीं रही थी लेकिन उसके क्लिनिक को डोनेशन देने की बात सुनकर वो मान जाती है। वो कहती है कि अभि का इसके बाद प्रज्ञा के उपर से भरोसा उठ जाएगा और उसे वो बिल्कुल एक्सेप्ट नहीं करेंगे। तनु उसकी प्लानिंग सुन कर खुश हो जाती है। दादी कहती है कि अगर ये सच नहीं है तो डॉक्टर ने ऐसा क्यों कहा। दादी बताती है कि आलिया ने ही डॉक्टर को बुलाया था। प्रज्ञा कहती है फिर तो ये सब आलिया का ही प्लान है। ये सोच कर दादी कहती है कि अब वो अभि के सवालों का सामना कैसे करेगी क्योंकि उसने डॉक्टर की बातें सुन ली है। तभी वहां अभि आता है। वो प्रज्ञा से पूछता है कि उसके बच्चे का बाप कौन है। प्रज्ञा कहती है कि ये सब झूठ है और उसकी लाइफ में कोई है ही नहीं। अभि कहता है जब कोई है नहीं तो वो प्रेगनेंट कैसे हुई।
आलिया, सरला को फोन करती है और उसे प्रज्ञा के प्रेगनेंसी की खबर सुनाती है। सरला को उसकी बात पर यकीन नहीं आता है। आलिया कहती है कि तनु को वो बिन ब्याही मां और पता नहीं क्या क्या कहती थीं, अब वो अपनी बेटी के लिए कोई ऐसा ही नाम ढूंढ़ लें। सरला ये न्युज सुनकर काफी परेशान होती है। वो कहती है कि वो इसी वक्त प्रज्ञा से सच जानने जाएगी।
आलिया और तनु, प्रज्ञा से मिलने आते हैं। दोनों मिलकर उसका काफी मजाक बनाते हैं।
Read Also: कुमकुम भाग्य 22 नवंबर फुल एपिसोड: प्रज्ञा ने किया तनु का पर्दाफाश