‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आपने देखा कि सरला घर पर दादी, दासी और प्रज्ञा को बताती हैं कि मिताली के बर्थडे पर स्टेज पर आलिया ही दिख रही थी तो उसने मिताली को बताया कि वो जाकर आलिया को स्टेज से हटाए और बच्चों की वीडियो चलाने को कहे। दादी और प्रज्ञा उनकी प्लानिंग सुन कर उस पर प्राउड फील करते हैं। दादी कहती हैं कि आलिया ने तो फिर से उसे फंसाने का प्लान बना लिया था। अभि, पूरब से पूछता है कि प्रज्ञा के पीछे कौन पड़ा है जो उसके कैरेक्टर पर उंगली उठा रहा है। वो पूरब को कहता है कि वो प्रज्ञा पर काफी भरोसा करता है तो वो उससे बात करे। पूरब कहता है कि प्रज्ञा का दुश्मन शायद ये चाहता हो कि वो उसे अभि की नजरों में गिराना चाहता हो। अभि कहता है कि वो जो भी हो वो उसे ढ़ूंढ़ कर उसे सजा देकर रहेगा। पूरब सोचता है कि अच्छा है कि अभि अब खुद की दुश्मन की तलाश में आलिया तक पहुंच जाएगा। अभि, प्रज्ञा को कहता है कि वो अपने म्युजिक पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। प्रज्ञा उसे शांत करती है और उसे तीन वादे करने के कहती है। पहला कि वो किसी बात का स्ट्रेस नहीं लेगा। वो वही खायेंगे जो घर पर बना हो। वो कहती है कि वो तीसरा वादा सही समय आने पर बताएगी। प्रज्ञा घर जाने को होती है लेकिन अभि उसे रोकता है। वो कहता है कि वो उसे घर तक कंपनी देना चाहता है। जब वो प्रज्ञा से फ्लर्ट करने की कोशिश करता है तो प्रज्ञा उसे रोकती है। इधर निखिल, तनु से कहता है कि जब तक आलिया उसके साथ है तब तक वो कभी भी अभि को पाने में सफल नहीं हो सकती है। वे दोनों बाते करते हैं लेकिन तभी प्रज्ञा वहां आ जाती है। वो उन दोनों को ताने मारती हैं और उन्हें कहती हैं कि वो बहुत जल्द ही उन्हें हरा देगी।
वो तनु को अभि से शादी करने के लिए चैलेंज करती है। वो निखिल से कहती है कि वो उस घर से बाहर फेंक कर रहेगी। लेकिन आलिया उसे रोकती है। अभि और तनु उसे कहते है कि अभि को प्रज्ञा याद भी नहीं है। प्रज्ञा कहती है कि वो इस घर पर अभि की पत्नी बन कर आई है तो वो डिसाईड करेगी कि कौन घर पर रहेगा और कौन घर के बाहर जाएगा। वो कहती हैं कि उन दोनों ने उसके साथ जो भी किया है उसके लिए वो उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वो निखिल से कहती है कि वो घर से चली जाए वरना वो उसे थप्पड़ लगा देगी। तनु और आलिया दोनों उसके इस रुप को देखकर चौंक जाते हैं।
आलिया और तनु, अभि को प्रज्ञा क लिए परेशान देखते हैं। निखिल, प्रज्ञा को घर से बाहर करने का चैलेंज करता है। वे तीनों, प्रज्ञा को कहते हैं कि वे अभि को नुक्सान पहुंचाने के लिए ऐसा कुछ नहीं करेगी। प्रज्ञा कहती है कि अगर वो अभि से कहेगी कि निखिल उसे परेशान कर रहा है तो वो उसे कभी नहीं छोडेंगे। आलिया, निखिल को घर से जाने को कहती है। निखिल, प्रज्ञा को कहता है कि वो उसके लिए फिर से वापस आएगा।
Read Also: कुमकुम भाग्य 1 दिसंबर फुल एपिसोड: सरला की मदद से सभी घरवालों के सामने बेगुनाह साबित हुई प्रज्ञा

