‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ के 17 अक्टूबर के एपिसोड में अभि, प्रज्ञा को आलिया के रूम में चेंज करते हुए देखता है। आलिया के कमरे के बाहर शार्पशूटर प्रज्ञा को टारगेट कर रहा होता है। तभी आलिया उसे आकर उसे रोक देती है कि वो प्रज्ञा को इस घर में नहीं इस घर के बाहर मारे। वो बोलता है कि वो अपने काम में किसी की इंटरफेयर नहीं चाहता है। आलिया बोलती है कि वो ऐसा करेगा तो वो उसे पैसे नहीं देगी। उसने बताया कि उसी ने वो प्रैंक कॉल दादी को किया था ताकि घर पर सभी का ध्यान अभि की तरफ चला जाए तो उसे प्रज्ञा को मारने में दिक्कत नहीं आएगी। आलिया उसका ये प्लान जानकर खुश होती है। घर पर दशहरा की पार्टी चल रही है। पूरब, पुलिस को अलर्ट रहने को कहता है। दादी काफी परेशान हो रही हैं। पूरब उन्हें समझाता है कि वो बिल्कुल परेशान ना हों क्योंकि सिक्योरिटी के रहते अभि को कुछ नहीं हो सकता।

राज के पापा सिक्योरिटी के बार में पूछते हैं कि घर पर किस बात की सिक्योरिटी है। राज उन्हें बताता है कि अभि को पब्लिक की वजह से दिक्कत आएगी। उसकी पिछली एल्बम हिट होने की वजह से पब्लिक उन पर बेकाबू न हो जाए इसी बात की सिक्योरिटी है।

kb-17

इधर अभि, प्रज्ञा को बुलाकर पार्टी में लाता है। वो उसे लेट होने की वजह पूछता है। वो बोलता है कि उसे ऑलरेडी आधे घंटे आलिया के कमरे में लेट हुई है। प्रज्ञा सोचती है कि उसे कैसे पता चला कि वो आलिया के कमरे में थी। प्रज्ञा ने पूछा कि वो वहां कब आए तो अभि ने बोला कि वो तनु से मिलने वहां गया था लेकिन उसे प्रज्ञा वहां चेंज करती दिख गई। आलिया और तनु उन दोनों को बात करते देख लेते हैं। तनु उसे बोलती है अभि उसे सुबह से इग्नोर कर रहा है। वो अभी जाकर उससे बात करेगी। वो गुस्से में जाकर अभि को पूछती है कि वो उसकी क्या लगती है। इस पर अभि उसे बोलता है कि वो उसकी गर्लफ्रेंड है। तनु उसे बोलती है कि अगर वो उसकी गर्लफ्रेंड है तो वो अपनी सेक्रेटरी के साथ हर वक्त क्यों दिखाई देता है। तनु उसे वहां से खींच कर ले जाती है। आलिया परेशान होती है कि शूटर कहां चला गया। तभी वो वहां दिखाई देता है वो उसे बोलता है कि वो उसे इंटरफेयर ना करे। पूरब अभि के साथ सिक्योरिटी को लगा देता है। तनु, अभि से सिक्योरिटी की वजह पूछती है। अभि उसे वजह नहीं बताता है इस पर वो पूरब से पूछती है। पूरब उसे बताता है कि अभि के जान के काफी दुश्मन हैं जो उनकी जान लेना चाहते हैं। वो उसे बोलता है कि तनु उसकी सिक्योरिटी के लिए उसके साथ रहे तभी वो बच सकता है। इस पर तनु उसे बोलती है वो अभि के साथ तभी रहेगी जब उसके सर से ये खतरा टल जाएगा। वो इतना रिस्क लेकर अभि के साथ नहीं रह सकती है और वो वहां से चली जाती है। पूरब ये सोचता है कि शायद अभि ने ये बात सुन ली हो।

अभि तनु से इस बारे में पूछता है कि वो अभी उसके बारे में क्या बोल रही थी। उसे लगता है कि वो अपने बॉय फ्रेंड की बुराई कर रही थी। लेकिन वो अब उसे शिकायत का मौका नहीं देगा। वो उसे अब समय देगा। ये कहकर अभि उसे अपनी तरफ खींच लेता है। ये देख कर तनु परेशान हो जाती है और उस बहाना बना कर वहां से चली जाती है। अभि, पूरब से शिकायत करता है कि सारी लड़कियां एक जैसी होती हैं । इस पर पूरब उसे बोलता है कि एक अच्छी लड़की है जो उसकी सेक्रेटरी है। वो प्रज्ञा को बुलाकर उसे अभि के साथ ही रहने को कहता है।

तनु आलिया से बोलती है कि उसे पता था कि अभि को जान का खतरा है और उसने उसे नहीं बताया । अगर उसे पता चलता तो वो उसके साथ रहने की जिद नहीं करती। उसकी बातें दादी सुन लेती है और तनु और आलिया को काफी सुनाती हैं कि वो गिरगिट की तरह रंग बदल रही हैं। आलिया, तनु को बताती है कि अभि के लिए प्रैंक कॉल आया था जो उसने करवाया था जबकि वो प्रज्ञा की मारने की प्लानिंग कर रही है। आलिया, तनु को बोलती है कि उसे अभि के साथ रहना चाहिए। तभी प्रज्ञा उससे दूर रहेगी और वो अपने मिशन में सफल हो पाएगी।

कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभि के घर पर रावण के जलने की तैयारी हो रही है।

Read Also:

‘कुमकुम भाग्य’ में ट्रेडिशनल ड्रेस में आई तनु का अभि ने उड़ाया मजाक