‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ में अभि, अकाउंटेंट से इंक्वायरी कर के उससे सच उगलवाने की कोशिश करता है। वो पहले तो इस बात से साफ इन्कार करता है कि प्रज्ञा निर्दोष है। लेकिन अभि के बार-बार पूछने पर वो टूट जाता है और सच कबूलने को राजी हो जाता है। लेकिन तभी वहां पता नहीं कहां से आलिया, तनु के साथ आ जाती है। आते ही वो अकाउंटेंट पर टूट पड़ती है और उसे प्रज्ञा पर इल्जाम लगाने के लिए डांट लगाती है। वो उसे सारा इल्जाम खुद पर लेने को मजबूर कर देती है। वो कहती है कि वो ये कबूल कर ले कि सारी गलती उसकी खुद की है वरना वो पुलिस को बुलवा कर उसे सजा दिलवाएगी। आलिया, मैनेजर को पुलिस को कॉल करने को कहती है। वो अभि को यकीन दिलाती है कि वो अकाउंटेंट को जेल भिजवा कर रहेगी। अभि, अफसोस करता है कि वो निर्दोष प्रज्ञा को नहीं बचा सका। अभि, दादी से वादा करता है कि वो प्रज्ञा को घर लेकर आएगा। पूरब भी कहता है कि वो अभि के साथ मिल कर प्रज्ञा को ढूंढ़ लेगा।

सरला, प्रज्ञा के साथ अपने भाई के घर पालघर पहुंचती है। अभि घर पर प्रज्ञा को और उसके साथ बिताए हुए पल को काफी मिस करता है। वो प्रज्ञा को इतनी बुरी तरह मिस करता है कि उसके बिना कुछ भी नहीं कर पाता है। इधर प्रज्ञा का भी यही हाल होता है। वह बीजी से अपने दिल का हाल कह कर सुनाती है। बीजी उसे यकीन दिलाती है कि सच्चे प्यार करने वालों को कोई अलग नहीं कर सकता और वे भी जल्द ही मिलेंगे। प्रज्ञा कहती है कि उसे पूरा विश्वास है कि अभि उसे लेने जरूर आएगा।

पूरब, अभि से कहता है कि प्रज्ञा जरूर अपने मामा के यहां पालघर कानपुर गई होगी। अभि चौंक जाता है क पूरब को प्रज्ञा के बारे इतना सब कुछ कैसे पता है। ये दोनों अगली सुबह पालघर जाकर प्रज्ञा को वापस लाने की प्लानिंग करते हैं। रात में अभि सपने में देखता है कि उसने प्रज्ञा को किसी मुसीबत से बचाया है और वो उसे कुमकुम लगा रहा है। वो इस सपने से परेशान हो जाता है और दादी से बताता है। दादी उसे कहती है कि वो प्रज्ञा को लेकर अफसोस कर रहा है इसलिए उसे ऐसे सपने आए। साथ ही उसके दिल में प्रज्ञा को लेकर फीलींग है।

Read Also: कुमकुम भाग्य 10 नवंबर फुल एपिसोड: अभि से बिना मिले ही उससे अलग हो गई प्रज्ञा